Oneplus कंपनी ने फोन अपने नाम से ही फेमस हैं। हमारे देश में इस कंपनी के फोन्स को बड़ी संख्या में लोग पसंद करते हैं। यह कंपनी अपने फोन्स में आपको प्रीमियम फीचर्स मुहैया कराती है। इसी कारण लोग इस कंपनी के फोन्स के दीवाने हैं।

इस कंपनी के पास में बजट, फ्लैगशिप और प्रीमियम तीनों वेरिएंट के फोन्स उपलब्ध है। अब कंपनी अपने OnePlus 12 को लांच करने में जुटी हुई है। आइये लांचिंग से पहले ही हम आपको इस फोन के बारे में कुछ जानकारी दे देते हैं।

OnePlus 12 स्मार्टफोन का लुक

आपको बता दें कि OnLeakes ने OnePlus 12 स्मार्टफोन के रेंडर को लीक किया है। इस फोन के डिजाइन को देखते हैं तो इसमें OnePlus 11 की तुलना में ज्यादा बदलाव नजर नहीं आ रहा है। हालांकि इसमें अलर्ट स्लाइडर और पावर बटन को दायी और रिप्लेस किया गया है। इसके लेफ्ट साइड में वॉल्यूम रॉकर्स बटन दिए गए हैं। कंपनी ने इसके पैनल को ग्लासी डिजाइन के तौर पर डिजाइन किया है। बताया जा रहा है की OnePlus 12 बहुत ही पतले बेजेल्स के साथ लांच किया जाएगा।

OnePlus 12 स्मार्टफोन के फीचर्स

  • इस फोन में आपको 150 W की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।
  • इसमें 50W की वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दी हुई है।
  • इसका डिस्प्ले 2K रेजोल्यूशन वाला होगा। जिसमें ओएलईडी डिस्प्ले पैनल मिल सकता है।
  • इसमें आपको 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी।
  • इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • इस फोन में आपको 50-50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा 64 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप सेंसर भी इसमें दिया जाएगा।