Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaदोमुंहा सांपो की तेजी से बढ़ रही डिमांड, लाखों में मिल रही...

दोमुंहा सांपो की तेजी से बढ़ रही डिमांड, लाखों में मिल रही इसकी कीमत, जानिए इसके पीछे का कारण

नई दिल्ली। भारत में जहरीले सापों के कई प्रजातियां पाई जाती है। जिसमें दोमुंहा सांप भी  (Double Faced Snake) देखने को मिलते है। यह प्रजाति काफी दुर्लभ मानी जाती है. जो अब धीरे धीरे खत्म की ओर है। इस दोमुहें सांप की डिमांड इन दिनों विदेशो में काफी देखी जा रही है। जिसके चलते अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट (International Market) में दोमुंहा सांप की कीमत लाखों रुपये में मिल रही हैं. कहीं-कहीं तो लोग इनकी कीमत करोड़ों रुपये में भी देने को तैयार रहते  हैं। यानी यदि आप एक भी ऐसे दोमुहा सापं को बेचते है तो आपको करोड़पति बनने से कोई नही रोक सकता।  लेकिन इन सापों में ऐसी क्या खासियत होती है कि लोग मुहंमांगी कीमत देने को क्यो तैयार हो रहे है।

- Advertisement -

अब सोचने वाली बात यह है कि क्या वाकई में भारत में दोमुंहा सांप हैं या सिर्फ एक भ्रम है।

दोमुंहा सांप के बारे में कहा जाता है ये सिर्फ ईरान, पाकिस्तान और भारत के रेगिस्‍तानी इलाकों में पाए जाते हैं। इन्हें राजस्‍थान में भी देखा गया है। इन्‍हें जॉनी सैंड बोआ, रेड सैंड बोआ और ब्राउन सैंड बोआ के नाम से भी जानते हैं। इन सांपों की दुनियाभर में खूब डिमांड है। भारत के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (Wildlife Protection Act) 1972 के तहत इन सांपों को दुर्लभ करार दिया गया है। यह संरक्षित प्राणी हैं और इनके पालने पर पूरी तरह पाबंदी है। ये जहरीले और आक्रामक स्वभाव के नहीं होते।

- Advertisement -

तो क्‍या सच में दोमुंहा होते हैं

एक्‍सपर्ट के मुताबिक, इंडियन रेड सैंड बोआ को लोग दोमुंहा सांप इसल‍िए कहते हैं क्योंकि कुछ हद तक वो ऐसा दिखता है

जान‍िए दोमुंहा साप की उपयोगिता

दोमुंहा सांपों की तेजी से हो रही तस्‍करी का सबसे बड़ा कारण यह है कि कई देशों के लोग इसे पालने के लिए रखते हैं। इसके पीछे अंधविश्वास है। कहा जाता है क‍ि इसे घर में रखने से किस्मत में बरकत होती है। बीमार‍ियां दूर दूर तक नहीं फटकतीं। साथ ही इन सापों का इस्तेमाल तांत्रिक क्रियाओं के लिए किया जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि इन सांपों का मांस खाने से शारीरिक शक्ति बढ़ती है। लेकिन इसका वैज्ञान‍िक आधार कोई नहीं है। आज ये सांप लोगों के अधंविश्वास के चलते विलुप्त होते जा रहे है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular