भारत ने प्राचीन समय से ही साहित्य का काफी ज्यादा विस्तार किया है। यही कारण है कि भारत में आपको प्रत्येक क्षेत्र का साहित्य काफी विस्तृत रूप में मिल जाता है। भारतीय साहित्य का एक क्षेत्र नीति ग्रंथो का भी है। इसके अंतर्गत आपको कई महान लोगों की नीतियों का विस्तृत वर्णन मिलता है। इन्हीं में से एक ग्रंथ “चाणक्य नीति” है। जिसको आचार्य चाणक्य ने लिखा है। आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान् तथा एक श्रेष्ठ कूट नीतिज्ञ रहें हैं। उनकी नीतियां आज भी मानव जीवन के लिए उतनी ही प्रभावी हैं। जितनी पहले के समय में थीं।

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मानव जीवन के विभिन्न विषयों के बारे में विस्तार से बताया है। इसी क्रम में उन्होंने पुरुषों के जीवन तथा गुणधर्मो के बारे में भी विस्तार से प्रकाश डाला है। उन्होंने पुरुषों के कुछ ऐसे गुणों पर प्रकाश डाला है। जिनको कोई भी पुरुष यदि अपने जीवन में धारण कर लेता है तो स्त्रियां उसकी और सहज ही आकर्षित हो जाती हैं। आज हम आपको उन विशेष गुणों के बारे में ही यहां बता रहें हैं। आइये अब आपको विस्तार से आचार्य चाणक्य के अनुसार उन गुणों के बारे में बताते हैं। जो पुरुषों में होने चाहिए।

रिश्तों में ईमानदारी

ईमानदारी मानव का श्रेष्ठ गुण है। मानव के जीवन में ईमानदारी होनी ही चाहिए। लेकिन आचार्य चाणक्य कहते हैं कि पुरुष को रिश्तों में भी ईमानदार होना चाहिए। पुरुष को हमेशा अपने रिश्ते में ईमानदार तथा वफादार होना चाहिए। इससे आपका रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहता है। जो व्यक्ति ईमानदार होता है। उसको स्त्रियां काफी ज्यादा पसंद करती हैं।

महिलाओं की और दें ध्यान

आचार्य चाणक्य कहते हैं की महिलाएं ऐसे पुरुष को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। जो उनकी हर बात को ध्यान से सुनते हैं तथा उस पर गौर करते हैं। क्यों की प्रत्येक महिला यह चाहती है कि उसका पार्टनर उसकी बात को ध्यान से सुनें। अतः महिलाओं की बातों की और ध्यान देने वाले व्यक्ति को महिलाएं काफी पसंद करती हैं।

अहम भाव न रखें

आचार्य चाणक्य बताते हैं कि पुरुष में स्वभाव वश अहम भाव होता ही है परंतु जिन पुरुषों में यह कम होता है अथवा नहीं होता है। वैसे पुरुषों को महिलाएं सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। महिलाएं ऐसे व्यक्ति की और सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं। जिनमें अहम भाव के स्थान पर क्षमा भाव होता है।

व्यवहार में शालीन

व्यवहार कुशल होना प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। यह आपके व्यक्तित्व का अहम हिस्सा होता है। आपका कुशल व्यवहार ही आपके व्यक्तित्व को निखारता है। महिला के लिए पुरुष का व्यवहार सबसे अहम होता है। जो पुरुष महिलाओं से अच्छा व्यवहार करता है वह प्रत्येक महिला को काफी पसंद आता है।