Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaघर में दिख जाएं सांप तो मारने की वजाए अपनाए ये तरीका,...

घर में दिख जाएं सांप तो मारने की वजाए अपनाए ये तरीका, खतरे से मिल जाएगा छुटकारा

सांप का नाम सुनते ही हमारे यहां लोगों में दहशत फैल जाती है। लेकिन हकीकत यह है कि हमारे देश मे पाए जाने वाले सांपों में मात्र 20 फ़ीसदी ही जहरीले होते हैं, बाकी सांप या तो कम जहर वाले होते हैं या उनमें बिल्कुल जहर नहीं होता है। बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा कीड़े मकोड़े घरों के आसपास निकलते हैं, उनमें सांप भी शामिल हैं। देखने में ये आता है, जब सांप निकलते हैं तो लोग उन्हें मार देते हैं। लेकिन सांपों को मारना नहीं चाहिए।

- Advertisement -

सांप भले जहरीले होते हैं लेकिन इंसानों के लिए सांप बहुत उपयोगी हैं। खासकर खाद्य श्रृंखला में सांप का बहुत बड़ा रोल होता है। यदि पृथ्वी से सांप मिट जाए तो इंसानों के लिए काफी नुकसानदेह होगा। सबसे बड़ा नुकसान किसानों को होगा। सांपों की वजह से फसल को बर्बाद करने वाले चूहों की संख्या नियंत्रित रहती है, और सांप के न रहने पर यह अनियंत्रित होकर फसलों को बर्बाद कर सकते हैं। इसी लिए अब जब भी आपके आसपास सांप दिखे तो उन्हें मारने के बजाय थोड़ी समझदारी दिखा कर आप उन्हें आसानी से पकड़ कर जंगल मे छोड़ सकते हैं।

सांप को पकड़ने का तरीका
सांप जब भी निकलता है तो वह घर के भीतर कोने में चलने की कोशिश करता है, ज्यादातर घरों के दीवार के किनारे वह चलता है। ऐसे में समझदारी दिखाते हुए एक पाइप को एक ओर खुला रखकर दूसरी तरफ बोरी बांध दें, सांप उस पाइप के भीतर घुस कर बोरी में चला जाएगा और धीरे से उस बोरी को बांधकर ले। और बोरी को जंगल मे ले जाकर छोड़ दें। इससे सांप भी नहीं मरेगा और आपका घर भी सुरक्षित हो जाएगा।

- Advertisement -

सांप के काटने पर क्या करें?

यदि किसी को सांप काट ले तो सबसे पहले 108 एम्बूलेंस को बुलाकर उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश करें

सांप के काटने पर झाड़ फूंक करने की बजाय सीधे अस्पताल ले जाना जोखिम को कम करना होगा।

सांप के काटने पर घबराना नहीं चाहिए जल्दबाजी में और घबराने से ब्लड प्रेशर हाई होता है और शरीर में जहर जल्दी फैल सकता है।

जिस अंग में सांप काटे उसे स्थिर रखना चाहिए सांप काटने की जगह को या उसके आसपास बंधना नहीं चाहिए।

सांप के काटने पर चीरा लगाकर या उसे कस कर जहर निकालने की कोशिश ना करें इससे खतरा और बढ़ सकता है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular