Wednesday, December 31, 2025
HomeMiscellaneous indiaब्रेकअप के बाद इन 5 बातों को कर दें इग्नोर, नही तो...

ब्रेकअप के बाद इन 5 बातों को कर दें इग्नोर, नही तो जिंदगी हो जाएगी बर्बाद

नई दिल्ली। एक कहावत है रिश्ते की डोर एक कच्चे धागे के समान होती है। जिसमें जब तक प्यार बना होता है। यह डोर मजबूती के साथ रिश्ते को बांधे रखती है। लेकिन जैसे ही प्यार की जगह लड़ाई झगड़े होने शुरू हो जाते है। इसमें दरार पड़ते पड़ते रिश्ते की डोर टूट जाती है। ऐसे समय में पार्टनर एक दूसरे से अलग होना ही बेहतर पनी खुशी समझते है। लेकिन जीवन को हमेशा के लिए खुश रखने के लिए ब्रेकप के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी बातें जो आपको ब्रेकअप के दौरान याद रखने की जरूरत है।

- Advertisement -

एक दूसरे पर ना लगाए आरोप-

इंसान का ये स्वभाव होता है कि वो अपनी गल्तियो को कभी स्वीकारता नही है बल्कि इसका अंजाम भी दूसरो पर थोप देता है। यदि आपने अपने पार्टनर से लग रहने का मन बना ही लिया तो फिर खुशी-खुशी अलग हो जाएं। जिससे हमेशा दोनों के बीच सकारात्मकता बनी रहे।

बदल ले राहें-

यदि आप काफी लंबा समय पार्टनर के साथ व्यतीत करने के बाद अलग हो रहे है भले ही वो पल आपके लिए दुखदाई होगा। लेकिन उन पलोगं को भूलर दुख में ना बने रहे बल्कि अपने रास्ते को खोजते हुए आगे बढ़ें।

- Advertisement -

टैटू से ना करें रिश्ते का दर्द कम-

अक्सर लोग पार्टनर से अलग होने के बाद उसकी यादों को दिल में बनाए रखते है जो गलत है। कई लोग तो पागलपन की हरकते कर जाते है कि ब्रेकअप के बाद भी पुराने रिश्ते को यादगार बनाने के लिए अपने पूर्व प्रेमी के नाम का टैटू अपने बदन पर गुदवा लेते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। हमेशा पुरानी यादों को छोड़कर नई राहे पकड़ते हुए आगे बढ़ना चाहिए।.

नए रिश्ते में ना करें खुलासा –

ब्रेकअप के बाद यदि आप नए रिश्ते बना रहे हैं तो ये अच्छी बात है। लेकिन ध्यान रहे इस रिश्ते को बनाने के दौरान आप पूर्व प्रेमी के बारे में जिक्र ना करें। थोड़ा वक्त गुजरने के बाद आप अपने रिश्ते के बारे में बता सकते है।

नशे में ना करें कॉल या मैसेज-

अक्सर ब्रेकप के बाद कुछ लोग अपने पार्टनर के इतने दिवाने होते है कि उसके दूर चले जाने के बाद से वो नशे में रहना सही मानते है। अपनी अपनी पुरानी बातों को याद कर फिर अपने एक्स को कॉल करके उससे बाते करने की कोशिश करते है जो सही नहीं है। रिश्ते बद से बदतर बना सकते हैं।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular