नई दिल्ली। हमारे भारत में कोबरा भले ही सबसे जहरीले जीव में से एक है लेकिन इसके बाद भी इस सांप की पूजा घर घर में की जाती है। इस धरती में कई प्रजाति के सांप पाए जाते हैं, जो काफी जहरीले होने के साथ काफी विकराल रूप वाले भी होते है। जिसका विशाल रूप देखकर शरीर के रोगंटे खड़े हो जाते है। इन सापो का जहर इतना खतरनाक होता है कि इसका जहर शरीर में जाते है इंसान मौत का आगोश में सो जाता है।

इन जहरीले सांपो की लिस्ट में कोबरा सांप के साथ किंग कोबरा का नाम भी शामिल है, जो भारतीय कोबरे से भी ज्यादा विशाल और खतरनाक होता है। किंग कोबरा ज्यादातर दक्षिणपूर्व एशिया एवं भारत के कुछ भागों में खूब पाया जाता है। भारतीय कोबरे इन सापों के सामने डरे और सहमें रहते है। क्योकि इन सापों में कोबरे सांप को खत्म करने की भी शक्ति होती है। आइए जानते है दोनों में किस तरह का है अंतर

आज हम इस लेख में आपको बताते हैं कि भारतीय कोबरा और किंग कोबरा जैसे जहरीले सांपों में कौन सा ज्यादा खतरनाक और घातक होता है।

Indian Cobra vs King Cobra में अंतर

King Cobra –

किंग कोबरा दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है इस सांप की प्रजाति दक्षिणपूर्व एशिया में सबसे ज्यादा पाई जाती है। यह सांप भारत में पाये जाने वाले इंडियन कोबरा से ज्यादा बड़े और लंबे होते है। इन सांपो की लंबाई करीब 19 से 20 फिट होती है और वजन 7 से 8 किलो होता है। इस प्रजाति के जहरीले सांप के शरीर में हल्के भूरे रंग के साथ पीली धारियां होती हैं, और इनका सिर काले चमकीले रंग का होता है।

Indian Cobra-

तो वहीं भारत में पाए जाने वाले कोबरे सांप की करें तो इसकी लंबाई किंग कोबरा के छोटी होती है। इनकी औसतन लंबाई लगभग 4 से 7 फीट तक की होती है। इस भारतीय कोबरा सांप के फन पर सफेद घेरे में काले रंग के बिंदु होते हैं जिसको देख कर लगता है कि ये इस सांप की आंखे हैं। इंडियन कोबरा 24 घंटे में से 16 घंटे सोने में ही निकाल देता हैं। लेकिन यदि किंग कोबरे इसे काट ले तो कुछ समय के बाद इसकी मौत हो जाती है।