नई दिल्ली: : कहते हैं, आसमान का राजा बाज होता है। यह आकार में काफी बड़ा होता है। और गजब का शिकारी भी होता है। बाज ऊंचे आसमान पर उड़ते उड़ते अपने शिकार की तलाश असानी के साथ कर लेता है। बाज की नजर काफी तेज होती है। आसमान में उड़ते हुए बाज अपने शिकार को बिजली की रफ्तार से अपने शिकरा हमला कर देता है। और पलक झपकते उसे पंजों में दबोच कर आसमान में उड़ जाता है।
जानकार बताते हैं कि, बाज बड़े से बड़े और खतरनाक से खतरनाक जहरीले सांप का भी पल भर में काम तमाम कर देता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाज सांप को पकड़ लेता है। लेकिन इसके बाद बाजी पलट जाती है।
वायरल वीडियो को देख कर हर कोई हैरान हो सकता है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है, जमीन पर एक को अपने पंजे से दबोच कर बैठा है। लेकिन बाज से भारी चूक हो जाती है। बाज किंग कोबरा को पंजे में दबोच कर निवाला बनाने की कोशिश में लगता है। तभी किंग कोबरा बाज को अपने चंगुल में लपेट लेता है। बाज जिस सांप को निवाला बनाना चाहता था, वह सांप बाज पर भारी पड़ने लगता है।
https://youtu.be/ETqEzxstSBo
इस वीडियो में आप देख सकते हैं बाज सांप के पकड़ से छूटने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन उसकी कोशिश नाकाम हो जाती है। आखिर में सांप बाज को लपेटकर उसे मौत की नीद सुला देता है। और बाज जीती हुई बाजी हार जाता है।
वैसे तो बड़े से बड़े किंग कोबरा को भी बाज आसानी से शिकार बना लेता है। लेकिन यहां बाज की छोटी सी चूक बाज के लिए जानलेवा साबित होती है। वीडियो में देख सकते हैं यह बाज किंग कोबरा के मुंह को अपने पंजे में दबाए रखता है। लेकिन धीरे-धीरे किंग कोबरा बाज के गार्दन से लेकर पूरे शरीर को लपेट लेता है। और बाज चाहते हुए भी उसके चंगुल से नहीं छूट पता है। अंत में बाज की मौत हो जाती है। इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। और सोशल मीडिया पर यह वीडियो जबर्दस्त वायरल हो रहा है।