Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaNeem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने बताए ,अच्छे दिन आने से...

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने बताए ,अच्छे दिन आने से पहले व्यक्ति के सामने आते है ऐसे संकेत

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा भले ही इस दुनिया में नही है लेकिन आज भी भक्त लोग उन्हें एक भगवान के रूप में पूजते नजर आते है। क्योकि भक्त उन्हें भगवान हनुमान का अवतार मानते हैं। बाबा के चमत्कार आम लोगों के बीच से होते हुए एप्पल कपंनी के मालिक के बीच भी देखने को मिले थे। हालांकि बाबा ने खुद  को भगवान नही माना।  जिसके चलते उन्होने कभी किसी भी भक्त या अनुयायी को अपने पैर भी छूने नहीं दिए।.

- Advertisement -

नीम करोली बाबा का आश्रम कैंची धाम में आज भी भक्तों को उनकी उपस्थिति का एहसास होता है। उनके दर्शन करने के लिए लोग देश-विदेश से भारी भीड़ में आते है। जानी-मानी हस्तियां उनके आश्रम में पहुंचकर उनका आर्सीवाद प्राप्त करती हैं बाबा के चत्मकारों के किस्से हर किसी जुबां पर होते हैं। नीम करोली बाबा भी अपने भक्तों को धर्म, ज्ञान और सफल जीवन से जुड़ी बातों को बताया करते थे. उन्होंने बताया था कि, जब इंसान के अच्छे दिन आने शुरू होते हैं तो इससे पहले कुछ संकेतों का मिलना शुरू हो जाता हैं। आइए जानते है उन संकेतों के बारे में..

अच्छे दिन आने से पहले दिखते हैं ये संकेत

साधु-संत:

यदि आपके सपने में साधु संत के दर्शन हो जाए तो समझिए की भगवान द्वारा देवदूत के रूप में भेजा गया है। साधु संत के दर्शन होना अच्छा संकेत माना गया है कि आप जिन परेशानियों से अब तक घिरे हुए थे वो जल्द ही समाप्त होने वाले हैं।

- Advertisement -

भक्ति में बहने लगे आंसू:

अक्सर देका जाता है कि किसी मंदिर में जाने के बाद जब आप काफी दुखी होकर भगवान से कुछ मांगते है तो उस दौरान आपकी आखें भीग जाती है।  भक्ति करने के दौरान आंखों से आंसू बहना बहुत शुभ संकेत माना जाता है. इसका अर्थ है कि ईश्वर आपके दिल से जुड़ रहे है। जल्द ही आपकी सबी परेशानियां दूर होने वाली है।.

पशु-पक्षी:

पशु-पक्षी यदि आपके घर पर रोज आते है। जिसमें गौरिया का आना बहुत अच्छा माना गया है. अगर पक्षी आपके घर के भीतर आते है तो यह शुभ संकेत होता है. इससे जीवन में मौजूद नकारात्मकताओं का अंत होता है। पितरों का नजर आना:

सपने में यदि मृत पितरों के दर्शन होते हैं तो समझिए कि पितर आपको आशीर्वाद दे रहे हैं और आपका अच्छा समय आने वाला है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सपने में पितृ दुखी या रोते हुए न दिखाई दें. पितरों का अच्छी मुद्रा में दिखना ही शुभ संकेत माना जाता है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular