आगामा लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की आज बेहद अहम बैठक हुई है। इसके दौरान पार्टी ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर चर्चा की है और लोगों के नाम पर भी बातचीत की है। अपने उम्मीदवारों के बारें में अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) आज यानी कि गुरूवार को शाम 6 बजे नई दिल्ली में बैठक करने वाली है।

कांग्रेस पार्टी के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि यह पार्टी की चुनाव समिति की आज होने वाली पहली बैठक होगी। इसमें अध्यक्ष राहुल गांधी को फिर से अमेठी से उम्मीदवार घोषित करने पर चर्चा हो सकती है। तो वहीं उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनावी राजनीति में पदार्पण करने की भी संभावना है।

इसके अलावा राहुल गांधी को अमेठी और वायनाड से फिर से उतारने की भी संभावना है, और उनकी बहन प्रियंका गांधी को रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। बता दें कि रायबरेली से प्रियंका की मां सोनिया गांधी लोकसभा सांसद रह चुकी थीं, लेकिन उन्होंने पिछले महीने ये लोकसभा सीट कर दी है।

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले पार्टी में ये चर्चा जोर पकड़ी चुकी है। लेकिन कांग्रेस वे इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। कांग्रेस पार्टी के अमेठी जिला प्रमुख प्रदीप सिंघल ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी अमेठी से पार्टी के उम्मीदवार होंगे और उनके नाम की घोषणा जल्द की जाएगी।

तो वहीं बीजेपी ने मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी को फिर से अमेठी से मैदान में उतारने की घोषणा कर दी है। साल 2019 के चुनाव में राहुल गांधी बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार गए थे। रायबरेली के लिए प्रियंका गांधी का नाम तब से आया जब से सोनिया गांधी ने वहां के लोगों को अपना विदाई संदेश लिखा था। कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह की बेटी और रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह को आगे बढ़ाने में लगी हुई है।

आज शाम को दिल्ली में होने वाली बैठक में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सीईसी के अन्य वरिष्ठ नेता सहित पार्टी के कई पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस पार्टी राजस्थान में इन्हें देगी टिकट
बताया जा रहा है कि कांग्रेस आज 7 मार्च को 100 उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है, जिसमें राजस्थान के उम्मीदवारों के भी नाम हो सकते हैँ। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे को टिकट दिया जाना तय माना जा रहा है। जालौर-सिरोही सीट पर वैभव गहलोत को टिकट दिए जाने की उम्मीद है। तो वहीं कोटा सीट से अशोक चांदना, भरतपुर से संजना जाटव, जोधपुर से मानवेंद्र सिंह जसोल, बारां-झालावाड़ से प्रमोद जैन भाया और दौसा से मुरानी लाल मीणा के नाम पर मुहर लगना तय माना जा रहा है।

दिल्ली से इनको कांग्रेस दे सकती है टिकट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया गठबंधन के अंतर्गत आम आदमी पार्टी के साथ चुनाव लड़ रही कांग्रेस के हिस्से मे सिर्फ तीन ही सीटें आई हैं। इनमें कांग्रेस दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, महिला विंग की अध्यक्ष अल्का लांबा और आरक्षित सीट से उदित राज के नाम पर बात चल रही है।