Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaइन पौधों को घर पर लगाने से होगा वैषिले सापों का बसेरा,...

इन पौधों को घर पर लगाने से होगा वैषिले सापों का बसेरा, खुश्बू मिलते ही धरती को कर लेते है कवर

नई दिल्ली: घर पर बागवानी करना अच्छा होता है। जिससे घर की सुंदरता तो बढ़ती ही है साथ ही में जब पौधे पर फूलते खिलते हैं तो घर की रौनक बढ़ जाती है। पर ये कम ही लोग जानते हैं कि कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो सांपों को आकर्षित करने वाले होते हैं। वैसे चंदन के पेड़ के बारे में जगजाहिर है कि चंदन के पेड़ पर शीतलता के लिए भुजंग यानी काला नाग लिपटता है। ज़ाहिर है ऐसे पेड़ को अपने घर के आसपास लगाने से बचना चाहिए। यदि बात करें जैस्मिन के पौधे और लेमन ट्री की तो इन पौधों को लोग अपने घरों में सुंदरता और खुश्बू के लिए लगाते हैं। लेकिन ये कम ही लोग जानते हैं कि ये दोनों पौधे सांपों को तेजी से अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

- Advertisement -

जैस्मिन-

जानकार बताते हैं कि जैस्मिन वाइंस कुल का पौधा है और ये काफी घना और गहरे रंग का होता है ऐसे में जैस्मिन के रंग के साथ सांप खुद को छिपा लेता है। ऐसा करके सांप शिकार आसानी से कर लेता है लिहाजा सांप जैस्मिन के पौधे के नज़दीक रहना पसंद करता है जो खतरनाक हो सकता है।

- Advertisement -

साइप्रेस या सरू

साइप्रेस या सरू के पौधे  घरों की संदरता के लिए  लगाते हैं, इसे सजावटी पौधा माना जाता है। जो काफी सुंदर होता है। इसकी लताएं काफी घनी होती है जिसमें सांप आसानी से शिकार के लिए खुद को छिपा सकता है इसी लिए इस पौधे को घरों के आस-पास लगाने से परहेज करना चाहिए।
क्लोवर के पौधे-

क्लोवर के पौधे को लोग अपने घर में सजावट के लिए लगाते हैं। इस पौधे के पत्ते मोटे और काफी घने होते हैं। यह पौधा इतना घना होता है कि इससे आसपास की धरती पूरी तरह से ढ़क जाती है। सांप ऐसे ही पौधों की छाया में रहना पसंद करता है। जिस जगह ये पौधा होता वहां सांप अवश्य आकर आराम फरमाते हैं। यही वजह है कि जानकार क्लोवर के पौधों को घर के आसपास लगाने से मना करते हैं।

लेमन ट्री-

नीबू का पेड घर पर लाने से चूहों के अलावा छोटी चिड़िया का बसेरा होता है। जो इसका इसका फल खाने के लिए आते है लेकिन चूहों के आने से सांप भी अपना बसेरा डाल लेते है। इसलिए लेमन ट्री को भी घर पर लगाना खतरनाक साबित हो सकता है।

देवदार के पेड़-

देवदार का पेड हो या चंददन का इन ऊचे वृक्ष में सांप को लिपटना काफी अच्छा लगता है। इसलिए देवदार का पेड़ घर के आसपास न लगाएं।

 

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular