Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaRajasthan Assembly Elections 2023 : 5 जनवरी राजस्थान में फिर से होंगे...

Rajasthan Assembly Elections 2023 : 5 जनवरी राजस्थान में फिर से होंगे चुनाव, जारी हुआ आदेश

आपको मालूम होगा ही की राजस्थान में 199 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं लेकिन राजस्थान की करणपुर सीट पर अभी चुनाव होना है। जिसकी तिथि 5 जनवरी घोषित कर दी गई है। चुनाव आयोग ने इस सीट पर होने वाले चुनाव के लिए आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि राजस्थान की करणपुर सीट से गुरमीत सिंह गुन्नर प्रत्याशी थे लेकिन उनका निधन हो चुका है। जिसके बाद में अब इस सीट पर चुनाव आयोग ने 5 जनवरी को चुनाव कराने का फैसला किया है।

- Advertisement -

12 दिसंबर को होगी अधिसूचना जारी

आपको बता दें कि करणपुर सीट के विधानसभा चुनाव के लिए 12 दिसंबर को अधिसूचना जारी की जायेगी। इसके बाद 20 दिसंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जायेगी। 22 दिसंबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापिस ले सकते हैं। इसके बाद में 5 जनवरी को चुनाव होंगे तथा 8 जनवरी को नतीजे आएंगे।

करणपुर सीट के चुनाव का पूरा कार्यक्रम

करणपुर चुनाव कार्यक्रम                                  तारीख

- Advertisement -

राजपत्र अधिसूचना जारी होने की तिथि           12 दिसंबर, 2023 (मंगलवार)
नामांकन की अंतिम तिथि                               19 दिसंबर, 2023 (मंगलवार)
नामांकन की जांच की तिथि                            20 दिसंबर, 2023 (बुधवार)
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि         22 दिसंबर, 2023 (शुक्रवार)
मतदान की तिथि                                            5 जनवरी, 2024 (शुक्रवार)
गिनती की तारीख                                           8 जनवरी, 2024 (सोमवार)
चुनाव सम्पन्न                                               10 जनवरी, 2024 (बुधवार)

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular