Saturday, December 27, 2025
HomeMiscellaneous indiaराजस्थान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही असमंजस में, जानें कौन बना...

राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही असमंजस में, जानें कौन बना सकता है सरकार

राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपना सीएम चेहरा नहीं साफ़ किया है। राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के नेतृत्व में चुनाव लड़े जा रहे हैं। वहीं भाजपा ने अभी तक चेहरा साफ़ नहीं किया है। वसुंधरा राजे सिंधिया के ही चर्चे अभी चल रहे हैं। भाजपा अगर सीएम की रेस से वसुंधरा राजे को हटाती है , तो बगावत का डर भी आलाकमान को रहेगा। अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे की सांठ गाँठ भी किसी से नहीं छिपी हुई। वसुंधरा राजे के पास 40 विधायक भी हुए तो वे अपनी सरकार गठबंधन से चला सकती है। वैसे तो भाजपा का भी अभी तक वसुंधरा राजे पर ही भरोसा लग रहा है।

- Advertisement -

कांग्रेस में सचिन या गहलोत

राजस्थान में कांग्रेस ने एक बार पहले ही सचिन की जगह गहलोत को सीएम बनाकर जनता के विरोध का सामना किया है। सचिन की बगावत भी गहलोत को झेलनी पड़ी। सचिन पायलट की सभाएं भी पूरे जोश के साथ हो रही है। सचिन पायलट ने एकबार दिखा दिया कि राजस्थान में किसके नाम से भीड़ आती है। खड़गे की बैठक में कुर्सियां खाली रह गई थी। उस दिन सचिन पायलट मेजर के पद पर पदोन्नति का एग्जाम देने गए थे। राजस्थान में युवा चेहरा ही कांग्रेस आलाकमान की पसंद होगा।

Rajasthan Election 2023

राजस्थान में शाहपुरा और चोमू जैसी सीटों पर दोनों ही पार्टियों को भीतरघात का खतरा है। शाहपुरा से मनीष यादव के समीकरण एकदम से ही बन गए। भाजपा ने उपेन यादव को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार दिया। उपेन यादव बेरोजगारों के हित में अच्छा काम करते हैं। लेकिन शाहपुरा में उन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं। उपेन यादव के कई वीडियो इन दिनों वायरल हो रहे हैं। जहां वे 10 लोगों के नाम भी नहीं बता पा रहे। शाहपुरा से अलोक बेनीवाल वर्तमान में निर्दलीय विधायक हैं। कांग्रेस से मनीष यादव के साथ इस बार सहानुभूति भी है। मनीष यादव पर जनता भरोसा करती है तो भाजपा तीसरे पायदान पर जा सकती है।

- Advertisement -
THS
THShttp://tazahindisamachar.com
ताज़ा हिंदी समाचार 2014 से हिंदी मीडिया जगत में बेहतरीन ख़बरों का स्त्रोत है। हमारी वेबसाइट का मकसद सभी को रियल टाइम न्यूज़ प्रोवाइड कराना है। इंडिया में सभी राज्यों के राजनैतिक घटनाक्रम के साथ सोशल जगत पर भी फोकस बनाए रखना ध्येय है। देश विदेश की ख़बरों से भरी यह वेबसाइट आपको मनोरंजन की ख़बरें भी देती रहती है। ऑटोमोबाइल और गैजेट से जुडी हर पल की अपडेट आपको मिलती रहती है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और गुजरात सहित देशभर के हिंदी भाषी राज्यों को हर खबर तक पहुंचाने की कोशिश करना भी उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular