लोगों को छींक आना एक सामान्य बात है लेकिन कुछ लोगों को सुबह कई बार छींक आती है। छींक के अलावा उनको गले में खुजली, नाक का लाल होना, नाक में खुजली आदि समस्याओं की भी परेशानी होती है। आपको बता दें कि यह समस्या लोगों को एलर्जी के कारण होती है, जिसको मेडिकल भाषा में एलर्जिक राइनाइटिस कहा जाता है, जो कि एक सामान्य समस्या है। लोगों को ये समस्या धूल, पालतू जानवरों के बाल या गंध, पेंट, स्प्रे, नमी या प्रदूषण आदि के कारण होता है।

कुछ लोगों में बार-बार छींकने की समस्या मौसम के प्रभाव के कारण भी होती है। जिन लोगों को रोज छींक आती है, उनको इस समस्या का सामना हर दूसरे या तीसरे दिन करना पड़ता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोज सुबह छींक आने के क्या कारण होते हैं।

सुबह छींक आने के क्या हैं कारण

1. कुछ लोगों को रोज सुबह बार-बार छींक आती है जो कि एलर्जिक राइनाइटिस का लक्षण हो सकता है। अगर आपको भी एलर्जिक राइनाइटिस की समस्या है तो आपको सुबह बार-बार छींक आने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

2. इसके अलावा जिन लोगों को साइनस की समस्या होती है वे भी सुबह के समय बार-बार छींकते रहते हैं। बता दें यदि आपकी ये समस्या बढ़ गई तो छींक के अलावा आपके चेहरे पर सूजन, नाक और गले में जलन, सिरदर्द जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं।

3. इसके अलावा जिन लोगों के नाक में खुश्की होती है उनको भी सुबह छींक आने की समस्या हो सकती है। ज्यादातार ये तब होता है जब कमरे की जलवायु शुष्क होती है। ऐसे में अपको रात के समय नाक में खुश्की की समस्या हो सकती है।