नई दिल्ली। बॉलीवुड के दंबग सलमान खान अक्सर अपनी फिल्म से लेकर रोमांस के लेकर काफी चर्चा में बने रहते है। सलमान खान के जीवन में कई बड़ी बड़ी एक्ट्रेस ने जगह बनाई लेकिन ये सभी एक्ट्रेस फिल्मी कहानी की तरह बदलती चली गई। उनका तो किसी दूसरे के साथ घर बस गया, लेकिन सलमान आज भी अकेले रहकर लोगों के जवाब देते नजर आते है।

अब हाल ही में अभिनेता सलमान खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो हैं। जिसमें वो एक लड़की के साथ खड़े नजर आ रहे है। अब फैंस ये जानने को लिए बेताब हैं कि आखिर सलमान के साथ खड़ी लड़की कौन है। क्योंकि सलमान ने मिस्ट्री गर्ल का चेहरा छुपा दिया है। आइए आपको दिखाते हैं एक्टर के साथ खड़ी लड़की के बारे में..

बैसे तो हर किसी की यही ख्वाईश है कि भाईजान शादी के बंधन में जल्द ही बंधे। इस बीच बीते दिन एक्टर के द्वारा शेयर की गई तस्वीर को देखकर लोगों को लगने लगा कि दबंग खान को उनकी हमसफर मिल गई है।

सलमान खान ने 8 अक्टूबर 2023 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लड़की के साथ तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में ‘टाइगर’ मिस्ट्री गर्ल के साथ साइड हग करते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान सलमान का चेहरा भी खिला नजर आ रहा था, साथ खड़ी मिस्ट्री गर्ल का चेहरा भी बैक साइड में था, जिसके चलते उनका चेहरा नहीं दिखाई दिया।

सलमान खान ने मिस्ट्री गर्ल का किया खुलासा

सलमान खान ने लोगों की उलझनों को सुलझाते हुए इसका खुलासा भी कर दिया है। कि

साथ खड़ी लड़की कोई गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि उनकी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) हैं। सल्लू मियां ने अपनी भांजी के साथ फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में अलिजेह अपने मामू को पीछे से हग करती दिख रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह सलमान को देखकर स्माइल कर रही हैं।

मामा-भांजी की दिल छू लेने वाली तस्वीर लोगों को बेहद ही पसंद आ रही है। सलमान खान ने स प्यारी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जीन में है प्यार और केयर। हम वैसे ही हैं, जैसे हम हैं।” बता दें कि सलमान खान के क्लोदिंग ब्रांड ‘बींग ह्यूमन’ के वुमन कलेक्शन का चेहरा अलिजेह बन गई हैं।

बता दे कि अलिजेह अग्निहोत्री भी आने वाली फिल्म ‘फर्रे’ से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। ये मूवी इसी साल 24 नवंबर को रिलीज होगी।