Wednesday, December 31, 2025
HomeMiscellaneous indiaबारात में दूल्हे को डांस करना पड़ा गया भारी, दुल्हन ने बैरंग...

बारात में दूल्हे को डांस करना पड़ा गया भारी, दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात

नई दिल्ली: शादी बारात में डांस करना आम बात है। इस खुशी के मौके पर लोग डांस करके अपनी खुशी का इजहार करते हैं। लेकिन इसी डांस से दूल्हे और उसके घरवालों के लिए इज़्ज़त पर बन आई। दरअसल अपनी ही शादी में डीजे पर डांस करना दूल्हे को भारी पड़ गया। दुल्हन ने दूल्हे को डीजे पर डांस करते देखा तो उसने बारात वापस लौटा दी। इसके बाद यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गया। यह मामला है उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का।

- Advertisement -

अपनी शादी में दूल्हे ने पी ली शराब

दरअसल अपनी शादी में दोस्तों के साथ दूल्हे ने शराब पीकर डीजे पर जमकर डांस किया। और इस खुशी के मौके पर दूल्हे के पिता ने भी शराब पी रखी थी, दूल्हे को डांस करते हुए दुल्हन ने देख लिया और इसके बाद दुल्हन ने बारात को बैरंग लौटा दिया, हालांकि काफी देर तक समझाइश दी गई लेकिन दुल्हन मानने को तैयार हुई।मानी और बारात बिना दुल्हन के लौट गई।

दुल्हन ने शादी से किया इंकार

यह घटना है उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला स्थित करहल थाना क्षेत्र के गंभीरा ग्राम का, इस गांव में 7 दिसंबर को ब्रजेश कुमार की बेटी की बारात आई, बारात आने पर कन्या पक्ष ने बारातियों और लड़के वालों का जम कर स्वागत सत्कार किया। बारात आने के बाद शादी की रस्में आरम्भ हुई। शुरुआती रस्म रिवाज के जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस बीच दूल्हे के दोस्त जो शराब के नशे में थे उन्होंने दूल्हे को भी डीजे पर डांस करने के लिए खींच लिया। दूल्हा अपने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस करने लगा। इस बीच दुल्हन की नजर अपने होने वाले पति पर पड़ी जो नशे में झूम रहा था इसे देखकर दुल्हन का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर बारात लौटाने के लिए कह दिया।

- Advertisement -

यह सुनकर बारातियों के पैर के नीचे की जमीन खिसक गई। पंचायत बैठी पंचायत में समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन दुल्हन टस से मस ना हुई। उसने साफ तौर पर शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया, और बारात बैरंग वापस लौट गई।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular