नई दिल्ली।  रामनवमी के दिन जहां पूरा देश के अपने भगवान राम के जन्मदिन को मना रहे थे तो वही अयोध्या भी रामलाला के जन्म के दिन दुल्हन की तरह सजी हुई थी। दूर दूर से लोग आकर रामलला की मुर्ति को देख भावविभोर हो रहे थे। उसे में एक महिला जो दिल्ली से आई हुई था उनसे अपने रां को देखते ही शरीर के सारे गहने उतारकर भगवान के चरणों में अर्पण कर दिए। महिला की इस भक्ति को देख पास खड़े लोग भी हैरान हो रहे थे। लेकिन महिला के आंसू रूकने का नाम नही ले रहे थे।

बताया जा रहा है कि दिल्ली से आई इस महिला ने पहले वा 1 किलो सोने की ईंट दान में दी थी। जब भगवान राम की मुर्ति के दर्शन किए तो वो इतनी भाव विभोर हो गई कि शरीर नें पहने सारे जेवर को उतार कर रामलला को अर्पण कर दिया!

Ayodhya : रामलला के दर्शन से अभिभूत महिला ने दान किया दो किलो सोने के जेवर | NEWS HUB BHARAT

महिला की इस भक्ति पिरेम का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें लोग अलग- अलग कमेंट्स भी कर रहे हैं।   एक यूजर ने लिखा, ‘तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा।’

बता दें कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब तक एक महीने में 25 किलोग्राम सोने और चांदी के आभूषण सहित लगभग 25 करोड़ रुपये का दान मिला है। राम मंदिर ट्रस्ट का कहना है इन सभी जमा राशि को मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय में जमा कर दिया गया है।