प्रकृति में न जानें कितने ही प्रकार के पक्षी होते हैं। बहुत से पक्षी तो ऐसे होते हैं। जिनके बारे में लोग जानते तक नहीं है। हालांकि प्रत्येक पक्षी के अपने गुण और अपना स्वभाव होता है, जिसके कारण वह अपना जीवन जीता है। आज हम आपको एक ऐसे ही पक्षी के बारे में यहां जानकारी दे रहें हैं। जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

इस पक्षी का स्वभाव ही नहीं बल्कि शारारिक गठन भी कुछ ऐसा है की जो कोई इसके बारे में जानता है वह दंग रह जाता है। आपको बता दें की इस पक्षी का नाम “सेक्रेटरी बर्ड” है। ख़ास बात यह है की यह दुनिया का सबसे लंबा रैप्टर पक्षी है। इसको भोजन में जहरीले सांप सबसे ज्यादा पसंद होते हैं। इसी कारण इसको “किलर क्वीन” नाम भी दिया गया है। यह पक्षी देखने में जितना सुंदर होता है, उतना खतरनाक भी होता है। सांपो को यह बड़ी ही चालाकी से पकड़ लेता है और उनका भोजन कर लेता है।

अफ्रिका में पाया जाता है

बता दें की सेक्रेटरी बर्ड नामक यह पक्षी अफ्रिका में पाया जाता है तथा वहां यह हरे मैदानों में ही सबसे ज्यादा पाया जाता है। भोजन में चूंकि इसको सांप सबसे ज्यादा पसंद होते हैं इसलिए यह पक्षी उन स्थानों पर ही अधिक पाया जाता है, जहां पर सांप सबसे ज्यादा होते हैं। हालांकि यह एक पक्षी है लेकिन शिकार के लिए यह जमीन को ही सबसे ज्यादा पसंद करता है। आकाश में उड़ान भरने में भी यह काफी बेहतरीन होता है। यह पक्षी अधिकतर बबूल के पेड़ पर ही घोसला बनाकर रहना पसंद करते हैं। ये पक्षी 10 से 15 साल ही जीवित रह पाते हैं।

इंसान के बराबर होती है लंबाई

आपको बता दें की सेक्रेटरी बर्ड नामक इस पक्षी का शरीर भी काफी लंबा चौड़ा होता है। इसकी ऊंचाई 4.1 से 4.9 फीट तक होती है। इसकी लंबाई इंसानों के बराबर होती है और इसके पंखों का फैलाव 6.9 फीट तक होता है जब की इसका वजन 5 – 9.4 पाउंड तक होता है। किसी भी शिकारी पक्षी की तुलना में इस पक्षी के पैर काफी लंबे होते हैं। सांपो का भोजन इसको काफी पसंद होता है, सांप के काटने पर यह पक्षी उसको 100 किक मारने में सक्षम होता है। सांपो के अलावा यह पक्षी छिपकलियों, टिड्डों और चूहों को भी खाना काफी पसंद करता है।