नई दिल्ली। हमारी धरती प्राकृतिक संपदा की धरोहर मानी जाती है। जहां हमें कई तरह के जीव जंतु के साथ पेड़-पौधे पहाड़ झरना देखने को मिलते है। अनगिनत प्रकार के रंग बिरंगे पक्षी हमारी धरती को रंगो  से भर देते है। जो दिखने में काफी सुंदर होते है। लेकिन इनमें से कुछ पक्षी तो ऐसे भी है जो दिखने में भले ही सुंदर लगते है लेकिन उनका भोजन काफी भयानक वाला होता है। जो सीधे सांप को देखते ही अपनी लार टपकाने लग जाते है।

आज हम इस लेख में ऐसे ही एक पक्षी के बारे में बताने जा रहे है जो विदेशो की धरती पर पाए जाने वाला काफी दुर्लभ खूबसूरत दिखने वाला पक्षी है। इस अनोखे पक्षी का नाम सेक्रेटरी बर्ड है।

 

बता दें कि ये दुनिया का सबसे खूबसूरत दिखने वाला यह पक्षी सेक्रेटरी बर्ड काफी बड़ा होता है। यह जहरीले सांप को देखते ही झटके से शिकार कर लेता है। इसलिए इस पक्षी को किलर क्वीन’ के नाम से भी जाना जाता है।

ये पक्षी इतना खतरनाक और तेज आंख वाला होता हैं कि ऊंची उंडान भरने के बाद भी यह आसमान से जमान पर चलने वाले अपने शिकार को बड़ी चालाकी से झपट लेता है।आइए बताते है इस पक्षी के बारे में डिटेल से..

अफ्रीका में जंगलो में पाया जाने वाला यह ये सेक्रेटरी बर्ड ज्यादातर घास के मैदानों के आस पास पाया जाता  हैं। दरअसल जमीन में इनका भोजन सांप असानी के साथ मिल जाते है। इसलिए यह पक्षी उड़ने के बजाय जमीन पर ही अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं। इन पक्षियों को बबूल के पेड़ों पर घौंसला बनाना बहुत पसंद होता है, जहां पर वे आराम करते हैं। बता दें कि इन पक्षियों का जीवनकाल 10-15 का साल तक का होता है।

सेक्रेटरी बर्ड

सेक्रेटरी बर्ड के आकार के बारे में बात करें, तो इस पक्षी की ऊंचाई 4.1 से 4.9 फीट के बीच होती है। इस पक्षी के पंखों का फैलाव 6.9 फीट का होता है। और इसका वजन 5 से 9.4 पाउंड तक का होता है। इसके अलावा इन पक्षियों के पैर अन्य पक्षियों की तुलना में सबसे ज्यादा लंबे होते हैं और यह पक्षी ज्यादातर साप के अलावा छिपकलियों, टिड्डों और चूहों का भी शिकार करता है।