हमारी इस दुनिया में अजीब तरह के प्राणी पाए जाते हैं, को देखने और आचरण में अलग- अलग होते हैं। कोई पक्षी देखने में अतरंगी होता है तो कोई पक्षी आचरण में अलग होता है।

आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे ही अजीब तरह के पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं। ये पक्षी किसी को भी हैरान कर सकता है, इस अनोखे पक्षी का नाम सेक्रेटरी बर्ड है।

बता दें कि ये दुनिया का सबसे लंबा रैप्टर पक्षी है, जिसको खाने और शिकार करने में जहरीले सांप बहुत पसंद आते हैं। इसलिए ही इन पक्षियों को किलर क्वीन’ कहा जाता है।

इसके अलावा ये पक्षी देखने में काफी सुंदर होते हैं, उतने ये खतरनाक भी होते हैं और बड़ी चालाकी से ही सांप का शिकार भी करते हैं। तो चलिए अब आपको इस पक्षी के बारे में डिटेल में बताते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें ये सेक्रेटरी बर्ड अफ्रीका में पाया जाता है, और ये ज्यादातर घास के मैदानों में पाए जाते हैं। दरअसल ये पक्षी खासतौर पर उन इलाकों में पाए जाते हैं, जहां पर अधिक संख्या में सांप होते हैं।

पक्षी होने के बावजूद ये अपना ज्यादा से ज्यादा समय जमीन पर शिकार करने में बिताते हैं। ये आसमान में उड़ान भरने में भी बहुत अच्छे होते हैं। इन पक्षियों को बबूल के पेड़ों पर घौंसला बनाना बहुत पसंद होता है, जहां पर वे आराम करते हैं। बता दें कि इन पक्षियों का जीवनकाल 10-15 का साल तक का होता है।

सेक्रेटरी बर्ड

इस सेक्रेटरी बर्ड की ऊंचाई के बारे में बात करें तो ये पक्षी 4.1 से 4.9 फीट तक ऊंचा होता है। आपको ये जानकर हैरानी होगी की इस पक्षी की लंबाई एक इंसान के बराबर होती है और इस पक्षी के पंखों का फैलाव 6.9 फीट का होता है। इस पक्षी के वजन के बारे में बात करें तो यह 5 से 9.4 पाउंड तक का होता है। इसके अलावा इन पक्षियों के पैर किसी भी शिकारी पक्षी की तुलना सबसे ज्यादा लंबे होते हैं और इनको सांप का शिकार करना पसंद होता है। असल में ये पक्षी सांप के काटने से लगभग 100 तेजी से किक मार सकता है और ये आमतौर पर सांपों के साथ छिपकलियों, टिड्डों और चूहों को भी खाना पसंद करते हैं. cobra hunting bird