Wednesday, December 31, 2025
HomeMiscellaneous indiaरिश्ते में है “सांप की मौसी”, लेकिन जहरीली होने की अपेक्षा रहती...

रिश्ते में है “सांप की मौसी”, लेकिन जहरीली होने की अपेक्षा रहती है शांत

नई दिल्ली। अक्सर आपने बचपन से शेर और बिल्ली की कहानियां काफी सुनी होगी। जिसे बिल्ली को शेर की मौसी कहा जाता है। इसके पीछे कारण है कि बिल्ली का आचरण और लुक बहुत कुछ शेर से मिलता जुलता रहता है। वह शिकार भी शेर की तरह ही करती है। इस कारण बिल्ली की तुलना लोग शेर से करते आ रहे है। जंगल में कुछ तरह से और भी जानवर है जो लगभग दूसरे जानवरों से मिलते जुतले लगने के कारण इन्हें इसकी पर्जाति का कहा जाने लगा है।

- Advertisement -

इन्ही जीवों में से सांप के बारे में भी कहा जाता है कि उनकी भी एक मौसी है। जो हर घरों के आसपास देखी जा सकती है। लेकिन वो जहरीले नही होती, बल्कि काफी शांत स्वाभाव की होती है। इस जीव को लोग “सांप की मौसी” से भी जानते है। इस जीव की सबसे बड़ी खासियत यह है की यह बिना नर के बच्चे पैदा कर सकती है हालांकि इस जीव को सांप की मौसी क्यों कहा जाता है। आइ जानते है इसके बारे में..

कौन है यह जीव

आज हम आपको जिस जीव के बारे में जानकारी दे रहें हैं उसे आम भाषा में लोग बभनी को सांप की मौसी कहते है असल में रेप्टाइल प्रजाति की स्किंक (Skink) है। जो देखने में सांप और छिपकली के लुक की नजर आती है। हालांकि यह जहरीली नहीं होती। यह हर घरों के कोनों तथा घास की जगहों पर आसानी से मिल जाती है। इसकी त्वचा सिल्की और चमकदार होती है। जिसके कारण यह जीव काफी खूबसूरत लगता है। साल 2020 में जूलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया ने भारत में इसकी 62 प्रजातियों की खोज की है।

- Advertisement -

बिना नर के पैदा करती है बच्चे

आपको बता दें की इस जीव में सबसे बड़ी कासियत यह होती है कि यह एक ही नर के साथ में संबंध बनाती है तो दूसरे नर के साथ वो संबंध नहीं बनाती है। यदि यह ऐसा करती है तो इसका नर इसको हमेशा के लिए छोड़ डालता है। अतः इस जीव का जीवन में सिर्फ एक ही जोड़ा बनता है। इसके बारे में एक तथ्य मिलता है कि यह संबंध बनाने के दौरान नर के स्पर्म को अपने अंदर स्टोर कर लेती है जिसका 1 वर्ष तक उपयोग करके बिना संबंध बनाये बच्चे देती है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular