Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaबाज और चील में कौन होता है ज्यादा ताकतवर, जान लें अंतर

बाज और चील में कौन होता है ज्यादा ताकतवर, जान लें अंतर

आकाश में कुछ पक्षी काफी ऊंची उड़ान भरते हैं। इनमें पहले नंबर पर चील तथा दूसरे नंबर पर बाज का नाम आता है। इन दोनों पक्षियों की नजर इतनी तेज होती है की ये ऊंचाई पर उड़ान भरते समय भी जमीन के अपने शिकार को सहज ही देख लेते हैं और उसका शिकार कर भी लेते हैं। लेकिन आपको बता दें की इन दोनों पक्षियों में काफी अंतर होता है। आज हम आपको इन दोनों पक्षियों के अंतर के बारे में ही यहां जानकारी दे रहें हैं। आइये अब इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

- Advertisement -

चील और बाज में अंतर

आपको बता दें की चील का आकार बाज से बड़ा होता है। यह इन दोनों में मुख्य अंतर होता है। चील का आकार बड़ा होने के कारण ही उसके पंख ज्यादा फैलते हैं जब की बाज के पंख चील से कम फैलते हैं।

इन दोनों के बीच के रंग के अंतर की बात करें तो बता दें की बाज का रंग ऊपर से लाल, पीला तथा नीचे से सफ़ेद होता है। जब की चील गोल्डन ब्लैक ग्रे या भूरे रंग की होती है। इन दोनों पक्षियों की चोंच में भी अंतर पाया जाता है। बता दें की बाज की चोंच काले रंग की होती है। जब की चील की चोंच पीले या सफ़ेद रंग की होती है।

- Advertisement -

चील और बाज का ख़ास अंतर

आपको जानकारी दे दें की इन दोनों के शिकार में भी अंतर पाया जाता है। बता दें की बाज अधिकतर खरगोश, चूहा आदि छोटे आकार के जीवों का भक्षण करता है। वहीं चील सांप और मछली जैसे जीवों का शिकार अधिक करती है। आपको बता दें की बाज एक शिकारी पक्षी है। यह अपने वजन तथा आकार के लिए जाना जाता है।

बाज अपनी रफ़्तार के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह 4 से 8 मीटर नीचे की चीजों को भी आसानी से देख सकता है। वहीं चील खुद से शिकार नहीं करती है बल्कि यह दूसरे पक्षियों का भोजन छीन कर खाती है। इसी कारण चील को अधिकतर दूसरे पक्षियों का पीछा करते देखा जाता है ताकी यह दूसरे पक्षियों के भोजन को छीन सके।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular