अक्सर सुंदर लड़कियों को देख लड़के उनके इतने दिवाने हो जाते है कि उसे पाने की लालसा में वो उसके पीछे पड़ जाते है। यहां तक कि उसके कॉलेज से लेकर  रास्ते घर तक उसका पीछा करने लगते है। लेकिन एक मामला ऐसा आया है जहां एक शख्स के पीछे एक महिला पड़ गई है।  महिला की दिवानगी से शख्स इतना परेशान हो गया कि उसे पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवानी पड़ गई है। यह मामला  सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार सामने आया यह मामला चीन के बीजिंग शहर का है जहां यिजाई  नाम काे इस  शख्स के साथ एक महिला बस से उतरने के दौरान  उसका पीछा करनाे लगती है। महिला को इस तरह से पीछा करते देख लड़का  तेजी से  भागने लगता है औरबाद में नजदीक के  रेस्टोरेंट में जाकर छिप जाता है। वो पुरुषों के टॉयलेट में काफी समय तक बंद रहता है। आकर छिप जाता है। यिजाई ने इस बात का खुलासा सोशल मीडिया पर  किया है.

सोशल मीडिया पोस्बट पर  शख्स ने बताया कि उसका नाम यिजाई है, वो बस का इंतजार कर रहा था। उसे कहीं जाना था। तभी पीछे से एक महिला ने आकर उसे गले लगा लिया।  जिसके बाद उसने तुरंत इसका वीडियो बनाया। इसमें वो खुद को महिला से दूर करता नजर आ रहा है. फिर वो भागने लगता है। और महिला भी उसका पीछा करना नहीं छोड़ती है।

वो सड़क पर जोर-जोर से चिल्लाकर कहती है, ‘तुम बहुत हैंडसम हो.’ जिसके जवाब में यिजाई बोलता है, ‘मुझसे दूर हो जाओ। मेरे पीछा मत आओं, मैं पुलिस को फोन कर दूंगा। महिला तब भी उसके गले पड़ जाती है। और उसके करीब आने की बार बार कोशिश करती है।.’

महिला केी इस हरकत से तंग आकर वो  पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर देता है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक बीमारी से विक्षिप्त है जिसके चलते  वो अन्य पुरुषों के साथ भी ऐसा ही कर चुकी है.

सोशल मीडिया इस पोस्टके वायरल होते ही लोगों के कमेंट तेजी से आना शुरू हो गए हैं।