Election Updates जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं देशभर में चुनाव जारी है। लोकसभा चुनाव को सात चरण में पूरे किए जाने हैं। इनमें से पहले और दूसरे चरण का मतदान पूरा हो चुका है। बहुत ही जल्द तीसरे चरण के चुनाव की शुरुआत होने वाली है। जोरों शोरों से सभी पार्टियों अपने प्रचार प्रसार में जुटी है। 

हाल ही में आम चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके अरविंद सिंह लवली समेत कुल पांच नेता आज भाजपा में शामिल हो गए। केवल इतना ही नहीं बल्कि पूरी के उम्मीदवार ने कांग्रेस का टिकट भी लौटा दिया। आइए जानते हैं क्या थी इसके पीछे की वजह। 

आख़िर क्यों लौटाया कांग्रेस का टिकट Election Updates 

सबसे पहले तो आपको बता दे उड़ीसा के पुरी के लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस पार्टी की बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वहां के पार्टी की उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले ही टिकट वापस कर दी है। पूछताछ के दौरान उन्होंने इसकी पीछे की वजह बताइए। बजे जानकर सभी लोग बहुत ज्यादा हैरान है। सुचारिता जी ने चुनाव न लड़ने के लिए फंड नहीं मिलने को अपना कारण बताया है। 

फंडिंग बनी कांग्रेस के लिए परेशानी की वजह

साफ शब्दों में पूरी की उम्मीदवार सुचारिता ने कहा कि केवल फंड की कमी ही हमें पूरी में विजय अभियान से रोक रही है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें इस बात का बहुत दुख है कि पार्टी फंडिंग के बिना पूरी में अपना अभियान नहीं चल पाएगी इसीलिए वे अपना पुरी लोकसभा सीट का टिकट कांग्रेस को लौट आ रही है। फंडिंग के बिना पार्टी का चल पाना संभव नहीं है।