पाकिस्तानियों की गीदड़ भभकी के वीडियो तो आपने बहुत देख लिए। उनके विपक्षी दल और सलाहकार भी हैरत में डाल देते हैं। पाकिस्तान को पता ही नहीं चलता कि कौन उनके घर में पापा बनकर चला गया। ऐसे शब्द इसलिए बोले जाते हैं, क्योंकि जिसको खुद विवेक काम में नहीं लेना आता वो शासक किस काम का। पाकिस्तान ने ऐसा ही उदहारण पेश किया है। एक ही झटके में उनके कान, आँखें, मुंह और पता नहीं क्या क्या फट गई। पाकिस्तान के साथ सभ्य भाषा का प्रयोग तो इंडियन मुस्लिम भी नहीं करते। पाकिस्तान प्रेमी हैं कुछ भारत में भी, लेकिन हिसाब सबका होना है। पाकिस्तान के एक फैसले से उसके ही घर में करोड़ों का घाटा हो गया।
पहलगाम आतंकी हमले से खफा भारत ने पाकिस्तान को आँखे दिखानी शुरू कर दी है। पाकिस्तान ने भी गीदड़ भभकी देने की पूरी कोशिश की है। जिस देश के पास आटा तेल के पैसे नहीं है, उसने भारत पर प्रतिबन्ध लगाने की कोशिश की है। दोनों देशों में तनाव के चलते पाकिस्तान ने भारतीय विमानों को ऊपर से उड़ने को लेकर प्रतिबन्ध लगा दिया। दिल्ली से न्यूयॉर्क जैसे लंबे सफर पर जाने वाली हवाई जहाज को 4 घंटे अतिरिक्त समय लग रहा है। यात्रियों का समय तो ज्यादा लग रहा है, साथ ही पैसा भी ज्यादा खर्च हो रहा है।
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के आंकड़ों को देखते हैं तो शुक्रवार को दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट को वियना में ईंधन के लिए रुकना पड़ा। उड़ान में चार घंटे लेट हुई. दिल्ली से बाकू वाली फ्लाइट 1 घंटे ज्यादा समय ले रही है। दिल्ली से त्बिलिसी (जॉर्जिया) की फ्लाइट डबल टाइम ले रही है। पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र बंद होने से भारतीय उड़ानों पर फर्क पड़ा है। 1 महीने तक के लिए पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है।
पाकिस्तान को नुकसान
एक फ्लाइट के बदले में अभी पाकिस्तान को 800 डॉलर के करीब ओवरफ्लाइट फीस मिलती थी। जो अब बंद हो गई है। पाकिस्तान को ऐसे में 4 लाख 60 हजार डॉलर का नुकसान प्रतिदिन झेलना पड़ेगा। एक साल अगर बंद रहती है पाकिस्तान से ऊपर कर गुजरने वाली फ्लाइट, तो नार्मल 250 करोड़ रूपए का नुक्सान पाकिस्तान झेलेगा। अब बात आती है खुद के हवाई जहाज को चलाने की तो उसमें ऑपरेशन कोस्ट की मार भी पड़ेगी।