Aadhaar Update: सरकार ने आधार कार्ड अपडेट करने को लेकर काफी बार धारकों को अपडेट करने का मौका दे चुकी है। एक बार फिर से भारतीय नागरिक को सरकार ने राहत देने का कार्य किया है। आपको बता दें कि यूनिक आइडेंटिफिकेशन अर्थारिटी ऑफ इंडिया की तरफ से एक बार फिर से आधार को बिना किसी पैसे के अपडेट करने की डेटलाइन को बढ़ा दिया है। अगर आप अपने आधार में किसी भी तरह का कोई बदलाव करना चाहते है तो बिना किसी शुल्क के आधार को अपडेट करवा पाएंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि इस सेवा का लाभ आप फिलहाल के लिए 14 जून 2024 ले सकते है। वहीं यूनिक आइडेंटिफिकेशन अर्थारिटी ऑफ इंडिया की तरफ से लास्ट डेट 14 मार्च 2024 रखी गई थी। ऐसे में लास्ट डेट बढ़ने के बाद काफी लोगों को राहत मिलने वाली है। अगर आपका आधार कार्ड बने 10 साल का समय हो गया है तो इसको आप सरल तरीके से ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से अपडेट करवा सकते हैं।

खुद से कर पाएंगे अपडेट

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अर्थारिटी ऑफ इंडिया की तरफ से फिलहाल अपडेट करने की तारीख 14 जून 2024 रखी गई है, वहीं अगर कोई डेटलाइन के बाद अपने आधार में किसी तरह का बदलाव करता है तो इसके लिए 50 रुपये का फीस अदा करनी होगी। बता दें कि फिलहाल आप अपने आधार कार्ड में अड्रेस, डेट ऑफ बर्थ, डेमोग्राफिक जानकारी, जेंडर, मोबाइल नंबर को ठीक करवा सकते हैं जिसके लिए आपसे किसी तरह की कोई फीस नहीं ली जाएगी। इसके लिए आप खुद से भी घर बैठकर जानकारी को ऑनलाइन तरीके से अपडेट करवा सकते है। लेकिन फोटोग्राफ, iris या अन्य बायोमेट्रिक डिटेल की जानकारी को अपडेट करवाने के लिए आपको सेवा केंद्र पर जाना होगा।

आधार को फ्री में ऐसे अपडेट करें

  1. सबसे पहले आप https://myaadhaar.uidai.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद आपको अपनी आधार कार्ड से जुड़ी सारी जानकारी के साथ लॉगिन करना होगा।
  3. फिर आपको “अपडेट आधार कार्ड ऑनलाइन” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  4. “डेमोग्राफिक” ऑप्शन को क्लिक करके आपको “एड्रेस” पर क्लिक करना होगा।
  5. बाद में आपको आधार कार्ड में जानकारी को अपडेट करने के लिए “कंटिन्यू” पर क्लिक करना होगा।
  6. यहां पर आपको अपने डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की हुई फोटो कॉपी को अपलोड करें।
  7. इसके बाद मांगी गई जरुरी जानकारी दें।
  8. यहां पर फिर आपको “पेमेंट” का ऑप्शन भी दिखाई देगा, लेकिन 14 जून 2024 फ्री में अपडेट कर सकते है।
  9. फिर आपको सर्विस रिक्वेस्ट नंबर जेनरेट होगा।
  10. आखिर में आपके डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होने के बाद, आपके द्वारा दी गई जानकारी अपडेट हो जाएगी।