आपने पुरानी कहावत सुनी ही होगी की ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़कर देता है। आज के समय में भी बहुत से लोग यही चाहते हैं की वे रातोंरात अमीर बन जाए हालांकि ऐसा होना संभव नहीं है। लेकिन एक शख्स के साथ कुछ ऐसा है की कोई सोच भी नहीं सकता था।

असल में यह शख्स काफी दिन बाद अपने ट्रक की सफाई कर रहा था। इसी दौरान इस शख्स को ट्रक के कूड़े से कुछ ऐसा मिला की यह शख्स रातोंरात अमीर बन गया। आप ऐसा भी कह सकते हैं की पैसा खुद चलकर इस शख्स के पास आया। ट्रक की सफाई के दौरान इस शख्स को कुछ ऐसा मिला की इस शख्स की बंद किस्मत का ताला खुल गया। आइये अब आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

अचानक मिला लाट्रीव का टिकट

आपको बता दें की यह शख्स अमेरिका के मैरीलैंड का निवासी है। हालही में काफी दिन बाद यह शख्स अपने ट्रक की सफाई में व्यस्त था। इसी दौरान इस शख्स को मेगा मिलियंस लॉटरी का टिकट अपने ट्रक के कूड़े से मिला। असल में यह टिकट इस शख्स ने ही खरीदा था लेकिन यह इस टिकट को खरीद कर भूल चुका था।

इस शख्स ने बताया की उसने कैरोलीन काउंटी में 6 अक्टूबर, 2023 मेगा मिलियंस ड्राइंग के लिए कुछ टिकट खरीदे थे। ये टिकट कई महीने से ट्रक में ऐसे ही पड़े थे और यह शख्स भी इनके बारे में भूल ही गया था। जब इस शख्स को इसके पुराने टिकट मिले तो उसने सोचा की इन्हें फेंकने से पहले इन्हें जांच लेना चाहिए। जब इस शख्स ने अपने टिकट की जांच की तो उसने पाया की उसने 30,000 डॉलर यानी 25 लाख रुपये जीत लिए हैं।

महिला को मिले 83 लाख रुपये

ट्रक वाले इस शख्स ने अपने ईनाम पर क्लेम किया तथा पैसे जीत लिए। इस शख्स ने कहा की “इन पैसों से मैं अपने बिल भरने और करीब आ रहे रिटायरमेंट के लिए निवेश करने की योजना बना रहा हूं।” आपको बता दें की वर्जीनिया की निवासी एक महिला के साथ भी इसी प्रकार की एक घटना घटी थी। महिला ने यू ही दूकान पर रखी स्क्रैच-ऑफ लॉटरी का टिकट खरीद लिया था। बाद में इस महिला को पता की उसने $100,000 (83 लाख रुपये) का ईनाम जीत लिया है। इस बात को जानकर इस महिला के होश उड़ गए थे। इस प्रकार से लॉटरी टिकट से एक पुरुष तथा एक महिला घर बैठे ही अचानक लखपति बन गए।