आपको पता होगा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव करीब ही है। अब कांग्रेस ने अपनी पहली सूची भी जारी कर दी है। जिसमें सचिन पायलेट का दबदबा साफ़ देखा जा सकता है। इस सूची में सबसे ज्यादा नाम सचिन पायलेट समर्थित विधायकों के हैं।

आपको बता दें कि जयपुर मालवीय नगर से दो बार हार का स्वाद चख चुकी अर्चना शर्मा को एक बार फिर से कांग्रेस ने टिकट दिया है। जानकारी दे दें की अर्चना शर्मा पायलट समर्थक मानी जाती हैं।

सचिन के सामने झुका आलाकमान

कांग्रेस ने जो पहली सूची जारी की है उसको देखने स साफ़ नजर आता है कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सचिन की बात को ऊपर रखा है और पूरी तवज्जोह दी है। इस सूची में वे ही नाम हैं जो पायलट या गहलोत कैंप के मानें जाते हैं।

जानकार लोगों का कहना है कि इस सूची में 33 नामों को स्थान दिया गया है। जिसमें से एक दर्जन नाम सचिन कैंप के लोगों के हैं। ऐसे में 200 विधानसभा सीटों में सचिन अपने कम से कम 50 से 60 समर्थक लोगों को टिकट देने में कामयाब हो सकते हैं। इस सूची में 32 नाम पिछले वाले भी हैं।

कांग्रेस ने इन लोगों को दिया टिकट

  • नोहर अमित चाचाण
  • कोलायत – भंवर सिंह भाटी
  • सादुलपुर – कृष्णा पूनिया
  • सुजानगढ़ – मनोज मेघवाल
  • मंडावा – रीटा चौधरी
  • लक्ष्मणगढ़ – गोविंद सिंह डोटासरा
  • विराट नगर – इंद्राज गुर्जर
  • मालवीय नगर – डॉ. अर्चना शर्मा
  • सांगानेर – पुष्पेंद्र भारद्वाज
  • मुंडावर – ललित कुमार यादव
  • अलवर ग्रामीण – टीकाराम जूली
  • सिकराय – ममता भूपेश
  • सवाई माधोपुर – दानिश अबरार
  • टोंक – सचिन पायलट
  • लाडनूं – मुकेश भाकर
  • डीडवाना – चेतन सिंह डूडी
  • जायल – मंजू देवी
  • डेगाना – विजयपाल मिर्धा
  • परबतसर – रामनिवास गावड़िया
  • ओसियां – दिव्या मदेरणा
  • सरदारपुर – अशोक गहलोत
  • जोधपुर – मनीषा पंवार
  • लूणी – महेंद्र बिश्नोई
  • बायतु – हरीश चौधरी
  • वल्लभनगर – प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत
  • डूंगरपुर – गणेश गोगरा
  • बागीदौरा – महेंद्रजीत सिंह मालवीय
  • कुशलगढ़ – रमिला खड़िया
  • प्रतापगढ़ – रामलाल मीणा
  • भीम – सुदर्शन सिंह रावत
  • नाथद्वारा – सीपी जोशी
  • मांडलगढ़ – विवेक धाकड़
  • हिंडोली – अशोक चांदना