Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaRajasthan Election 2023: कांग्रेस विधायक दानिश की गाड़ी पर जानलेवा हमला, विधायक...

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस विधायक दानिश की गाड़ी पर जानलेवा हमला, विधायक दानिश ने बताया सच

राजस्थान विधानसभा चुनाव निकट आ चुके हैं। कांग्रेस ने भी अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। प्रदेश में सियासत अब तेज हो चली है। इसी बीच कांग्रेसी विधायक दानिश अबरार की गाड़ी पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि विधायक की गाड़ी को भी काफी ज्यादा क्षति पहुंची है। आइये अब आपको इस खबर को विस्तार से बताते हैं।

- Advertisement -

आपको बता दें कि 25 नवंबर को राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी राजनीतिक दल जनता का वोट पाने के लिए पूरी ताकत झोक रहें हैं। इसी कारण कांग्रेसी विधायक दानिश अबरार एक कार्यक्रम में कहीं जा रहें थे लेकिन इसी बीच उनकी गाड़ी पर जानलेवा हमला हो गया। इस हमले में दानिश अबरार तो बच गए लेकिन इस मामले ने अब सियासत का रंग ले लिया है। कुछ समय बाद लाइव आकर विधायक दानिश अबरार ने पूरे मामले की जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि यह हमला मलारना चोर सवाई माधोपुर के पास में हुआ था। इस हमले में दानिश बच गए हैं और उन्होंने बाद लाइव होकर हमले के बारे में जानकारी दी। इसी दौरान दानिश ने यह आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई तथा उन पर जानलेवा हमला कराया गया था।

- Advertisement -

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटना स्थल पहुंची तथा मामले की जांच की। विधायक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस हर तथ्य की जांच कर रही है तथा विधायक दानिश ने भी पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular