राजस्थान में चुनाव जैसे जैसे करीब आते जा रहें हैं। वैसे वैसे नए नए समीकरण उभरकर सामने आ रहें हैं। वर्तमान समय की बात करें तो राजस्थान कांग्रेस के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सियासी चर्चा का बड़ा हिस्सा बने हुए हैं।

इस बार वे कांग्रेस के चुनावी होर्डिंग के कारण चर्चा में हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस ने इस बार गारंटी योजना के जो चुनावी होर्डिंग लगाएं हैं। उनमें सचिन पायलट की तस्वीर को प्रमुखता के साथ स्थान दिया गया है। चुनाव से ठीक पहले अशोक गहलोत के साथ सचिन पायलट की तस्वीर के कई सियासी मायने लगाए जा रहें हैं।

होर्डिंग पर बदलते गए चेहरे

राजस्थान में कांग्रेस की और से लगाए गए होर्डिंग्स की बात करें तो पहले के समय में होर्डिंग्स पर सिर्फ अशोक गहलोत का चेहरा ही नजर आता है। इसके बाद के समय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के चेहरे के साथ अशोक गहलोत को चुनावी प्रचार होर्डिंग में स्थान मिला। अब जब चुनाव में सिर्फ 11 दिन का समय शेष रह गया है तो होर्डिंग्समैन सचिन पायलट की तस्वीर को अशोक गहलोत के साथ शामिल किया गया है।

सचिन पायलट की बढ़ रही है डिमांड

चुनाव के करीब आते ही सचिन पायलट की डिमांड बढ़ने लगी है। सचिन पायलट स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं तथा टोंक से प्रत्याशी हैं। इन दिनों सचिन पायलट जहां अपनी विधान सभा क्षेत्र पर फोकस किये हुए हैं वहीं वे अन्य प्रत्याशियों के प्रचार में भी सहायता कर रहें हैं। इस प्रकार से देखा जाए तो सचिन पायलट दोहरी जिम्मेदारी निभा रहें हैं।