राजस्थान विधान सभा चुनाव अब समाप्त हो चुके हैं और अब सभी लोग परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर 199 प्रत्याशियों की आकलन सूची काफी वायरल हो रही है। इस सूची में इस बात का आकलन लगाया गया है कि कौन सा प्रत्याशी कहां से जीत रहा है।

सियासी गालियारों में भी इस सूची को लेकर काफी चर्चाएं चल देखी जा रहीं हैं। इस सूची पर यह सवाल भी उठाये जा रहें हैं कि यह सूची आखिर किस राजनीतिक दल से आई है हालांकि हम इस सूची की सत्यता को लेकर पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर यह सूची काफी वायरल हो रही है।

सूची के अनुसार बीजेपी को 122 सीट

माना जा रहा है कि यह सूची विधान सभा चुनाव के आकलन के लिए बनाई गई है। इस सूची के अनुसार बीजेपी 199 सीटों में से 93 सीट क्लीयर जीत रही है जब की 29 सीट पर चुनाव जीतने की संभावना है। कुल मिलाकर बीजेपी राजस्थान में 122 सीटों के साथ में सरकार बना रही है। कांग्रेस को इस सूची में 36 सीटें जीतता हुआ दिखाया गया है तथा 23 सीटों पर वह कांटे की टक्कर की स्थिति में बनी हुई है। सूची के अनुसार इस चुनाव में हनुमान बेनीवाल को 2 सीटें मिल रही है तथा बेनीवाल को मिलाकर अन्य सभी के खाते में 19 सीटें जा सकती हैं।

सभी कर रहें हैँ परिणाम का आकलन

इस सूची को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषक लोग कह रहें हैं कि चुनाव परिणामों को लेकर प्रत्येक व्यक्ति अपना आकलन लगा रहा है। असल परिणाम मतगणना के बाद ही सामने आ पाएंगे। लोगों का कहँ अहइ कि राजनीतिक लोग खुद अपना आकलन लगाने में लगे हुए हैं अतः ऐसा भी हो सकता है कि यह किसी राजनीतिक दल की और से लगाया गया आकलन हो। दूसरी और पत्रकारों का कहना है कि यह सूची ब्यूरोक्रेट्स के किसी सोशल मीडिया ग्रुप से लीक हुई है।