वर्तमान में आये नतीजों को द्केहते हुए सीएम अशोक गहलोत ने अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने अपने बयां में कहा “राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। यह सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है। यह हार दिखाती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे।” वहीँ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भी बयान। उनका कहना है कि “राजस्थान की जनता का धन्यवाद करता हूं कि एक स्पष्ट बहुमत की सरकार प्रदेश को दी। कार्यकर्ताओं के रात दिन मेहनत और प्रयास आगे के स्पष्ट बहुमत की सरकार राजस्थान में बनने जा रही है।”

सरकार के ये 14 मंत्री हार गए हैं चुनाव

बीडी कल्ला
परसादी लाल
ममता भूपेश
प्रताप सिंह खाचरिवास
राजेंद्र यादव
अर्जुन बामनिया
भंवर सिंह भाटी
जाहिदा खान
शकुंतला रावत
गोविंद राम मेघवाल
भजन लाल जाटव
सालेह मोहम्मद
उदयलाल आंजना
रमेश मीणा
विश्वेंद्र सिंह
प्रमोद जैन भाया

भंवर सिंह भाटी हारे चुनाव

भंवर सिंह भाटी को गहलोत का करीबी मंत्री माना जाता है। बार ये कोलायत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में उतरे थे लेकिन जनता ने इस बार इनको नकार दिया है। इनको बीजेपी के युवा चेहरे अंशुमन सिंह भाटी से शिकस्त मिली है। अनुष्मन बीजेपी के दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी के पौत्र हैं। देवी सिंह भी कोलायत से कई बार विधायक रह चुके हैं। वे बीजेपी के कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। अंशुमन केपिता महेन्द्र सिंह भाटी बीकानेर से सांसद भी।

विधानसभा अध्यक्ष जोशी भी हारे

आपको बता दें कि कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी नाथ द्वारा से चुनाव हार गए हैं। इनको घेरने के लिए बीजेपी ने महाराणा प्रताप के वंशज विश्व राज सिंह मेवाड़ को चुनाव में उतारा था। विश्व राज ने जोशी को 7,636ा वोटो से हराया है। विश्व राज पहली बार चुनाव में उतरें हैं जबकी जोशी कांग्रेस के दिग्गज नेता के रूप में जाने जाते हैं।