राजस्थान में किसकी सरकार बनेगी इस बात का पता 3 दिसंबर के परिणाम के बाद ही लग पायेगा लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों से कुछ अंदाजा अवश्य लग जाता है। बता दें की राजस्थान में 25 नवंबर को 199 सीटों पर वोटिंग हुई थी। इस बार अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस ने अपना पूरा दमखम लगाया है वहीं विपक्ष में बैठी बीजेपी को पूरा भरोसा है कि जनता इस बार उसको पूरा मौक़ा देगी।

राजस्थान में इन चुनावों में 75% मतदान हुआ है लेकिन सबसे कम वोटिंग मारवाड़ जक्शन में हुई जब की सबसे अधिक मतदान पोकरण विधान सभा में हुआ है। हालांकि इन चुनावों में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस में ही है लेकिन अन्य कई छोटी पार्टियों ने इस चुनाव को त्रिकोणीय मुकाबला बनाने की कोशिश की है। आइये अब हम आपको विभिन्न न्यूज़ चैनल्स के एग्जिट पोल्स में दिए गए नतीजों के बारे में बताते हैं।

इंडिया टुडे-ऐक्सिस माई इंडिया

बीजेपी- 80-100
कांग्रेस- 86-106
अन्य- 9-18

टाइम्स नाउ-ETG रिसर्च

बीजेपी- 108-128
कांग्रेस- 56-72
अन्य- 13-21

टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट

बीजेपी- 100-110
कांग्रेस- 90-100
अन्य- 5-15

जन की बात

बीजेपी- 100-122
कांग्रेस- 62-85
अन्य- 14-15

इंडिया टीवी का दावा है की राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सर्वे में कांग्रेस को 94-104 सीटें मिलने का दवा किया गया है। जब की बीजेपी को 80-90 सीटें मिलने की बात कही गई है। अन्य पार्टियों के खाते में 14-18 सीटें जा सकती हैं। एबीपी न्यूज सी वोटर का अनुमान है कि बीजेपी को 45% वोट शेयर मिल सकता है। अन्य के खाते में 14% वोट शेयर जा सकता है। इस चैनल का कहना है कि राजस्थान में इस बार बीजेपी को बहुमत मिल सकता है। बीजेपी को 94 से 114 सीटें मिलने की बात कही गई है जब की कांग्रेस को 71-91 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य पार्टियों के खाते में 9-19 सीटें जा सकती हैं।

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कहा गया है कि 32 फीसदी लोग अशोक गहलोत को फिर से मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। इस पोल में बीजेपी को 80-100 सीटें तथा कांग्रेस को 86-106 सीटें मिलने की बात कही गई है। अतः अधिकतर एग्जिट पोल का कहना है कि राजस्थान में सरकार बदलने का रिवाज जारी रहेगा और इस बार बीजेपी की सरकार बन रही है।