नई दिल्ली: राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम अब निकलकर सामने आ रहा है जिसके तहत 199 सीटों पर हुई वोटिंग से 1863 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो रहा है।

इतनी सीटों पर पार्टियां आगे

भाजपा-111

कांग्रेस- 73

अन्य- 15

चुनाव आयोग के चुनावी रुझान के अनुसार, भाजपा 115 सीटों पर आगे चल रही है।

इन दिग्गज नेताओं का आकंड़ा

सचिन पायलट-  टोंक विधानसभा सीट से सचिन पायलट आगे चल रहे हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता पीछे चल रहे हैं।

अशोक गहलोत-  सरदारपुरा विधानसभा सीट से खड़े हुए अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रॉफेसर डॉ. महेंद्र राठौड़ पीछे चल रहे हैं।

किरोड़ी लाल मीणा- सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से खड़े हुए किरोड़ी लाल मीणा आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार पीछे चल रहे हैं।

गजेंद्र सिंह- लोहावट विधानसभा सीट से गजेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से किशनाराम विश्नोई पीछे चल रहे हैं।

वसुंधरा राजे- झालरापाटन विधानसभा सीट से वसुंधरा राजे आगे चल रहीं हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल पीछे चल रहे हैं।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़- झोटवाड़ा विधानसभा सीट से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी पीछे चल रहे हैं।