Smartphone

मात्र 10,999 कीमत में खरीदकर घर ले आएं Redmi 10A Sport स्मार्टफोन

मात्र 10,999 कीमत में खरीदकर घर ले आएं Redmi 10A Sport स्मार्टफोन

Redmi 10A Sport: रेडमी ने अप्रैल के आखरी हफ्ते में रेडमी 10A स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। अब रेड़मी ने इसका अपडेटेड वर्जन रेडमी 10A स्पोर्ट को भी भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। रेडमी 10A स्पोर्ट्स 8जीबी (6जीबी+2जीबी वर्चुअल) रैम और 5000mAh की बैट्री के साथ आता है। इस बजट स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपए रखी गई है। हालांकि, ICICI या SBI के कार्ड से पेमेंट करने पर यह फोन आप 1000 रुपए के डिस्काउंट के साथ 9,999 में खरीद सकते है। वहीं, इस फोन को खरीदने पर MobiKwik वॉलेट से पेमेंट करने पर आपको 750 रुपए तक का कैशबैक मिल जायेगा।

इस फोन को कंपनी की तरफ से तीन कलर ऑप्शंस स्लेट ग्रेट, चारकोल ब्लैक और सी ब्लू में लॉन्च किया है।

रेडमी 10A स्पोर्ट स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

यह फोन 6.53 इंच की एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है, जो 1600×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन ऑफर करती है। यह डिस्प्ले 20:9 के अस्पेक्ट रेशों और 400 नीट्स की ब्राइटनेसके साथ आती है। इस फोन में 8जीबी(6जीबी+2जीबी वर्चुअल) रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
कैमरे की बात करे तो, इस फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का AI रीयर कैमरा दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।

सिक्योरिटी पर्पस के लिए इस फोन में बैक साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया हैं। इसके अलावा इस फोन में आपको डुअल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 5, वाई–फाई 802.11 बी/जी/एन जैसे कई फीचर्स मिलते है।

Verified Source Google News tazahindisamachar.com ✓ Trusted
gajendra sharma

ताज़ा हिंदी समाचार 2014 से हिंदी मीडिया जगत…