Tuesday, December 30, 2025
HomeSportsभारत से मिली हार, मंत्री जी ने पूरे बोर्ड को कर दिया...

भारत से मिली हार, मंत्री जी ने पूरे बोर्ड को कर दिया बर्खास्त

वर्ल्ड कप का सीजन चल रहा है। इसी बीच एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि टूर्नामेंट का हिस्सा रही एक टीम के पूरे क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया गया है। स्पोर्ट्स मिनिस्टर ने ही इस एक्शन को लिया है। हालही में इस टीम को भारत ने करारी शिकस्त दी थी। टीम के लगातार खराब होते प्रदर्शन को लेकर यह फैसला लिया गया है। जिसके बाद में क्रिकेट बोर्ड के सभी सदस्यों पर यह गाज गिरी ही।

- Advertisement -

इस क्रिकेट बोर्ड को किया गया बर्खास्त

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के बाद में खेल मंत्रालय ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को ही बर्खास्त कर दिया है। वर्ल्ड कप श्रीलंका को मिली शर्मनाक हार के बाद में वहां के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने यह कदम उठाया है। आपको जानकारी दे दें कि श्रीलंका क्रिकेट के सचिव मोहन डी सिल्वा ने बीते शनिवार को अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। जिसके बाद में खेल मंत्रालय ने पूरे क्रिकेट बोर्ड को हटा दिया है।

अंतरिम कमेटी से किया रिप्लेस

क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त में श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन राणासिंघे ने अंतरिम कमिटी का गठन किया। श्रीलंका के पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान अर्जुन रणतुंगा को इस कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इस बोर्ड की सात सदस्यीय समिति में रणतुंगा के साथ सुप्रीम कोर्ट के दो रिटायर्ड जज भी शामिल किये गए हैं। बता दें कि श्रीलंका टीम का प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2023 में काफी ज्यादा खराब रहा है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular