Tuesday, December 30, 2025
HomeSportsइस खिलाड़ी पर धोनी ने लगाया था दांव, लगा डाला तिहरा शतक

इस खिलाड़ी पर धोनी ने लगाया था दांव, लगा डाला तिहरा शतक

आज हम बात कर रहें हैं उत्तर प्रदेश के मेरठ के क्रिकेटर समीर रिजवी के बारे में। आपको बता दें की वर्तमान में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी टूर्नामेंट चल रहा है। इसी के मैच में क्रिकेटर समीर रिजवी ने कमल कर सभी को चौका दिया है। बता दें की समीर ने 266 गेंद पर 33 चौक 12 छक्के की मदद से 312 रन बनाये हैं। समीर ने यह तिहरा शतक सौराष्ट्र के खिलाफ लगाया है। मेरठ में समीर की इस दमदार परफॉर्मेंस को देखकर लोग काफी खुश नजर आ रहें हैं। वहीं समीर के घर भी ख़ुशी का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -

सौराष्ट्र के खिलाफ था मैच

जानकारी दे दें की कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में समीर बतौर कप्तान खेल रहें थे। समीर ने सौराष्ट्र के खिलाफ तिहरा शतक लगाया और उन्होंने 312 रन बनाये। इस पारी में समीर का स्ट्राइक रेट 117 का रहा। इस पारी के दौरान उन्होंने 12 छक्के मारे। समीर ने चौके-छक्के की मदद से ही 204 रन बना दिए थे। इन्होने 12 छक्कों के अलावा 33 चौके भी लगाए।

आईपीएल ने मिला है मौक़ा

आपको बता दें की समीर रिजवी को आईपीएम 2024 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा है। धोनी की कप्तानी वाली टीम युवा खिलाड़ियों को इतना पैसा नहीं देती है। लेकिन समीर के टेलेंट को सीएसके ने भी सलाम किया है। आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले ही समीर ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस का सबूत दे दिया है। अब यह देखना होगा की धोनी उन्हें किस प्रकार से इस्तेमाल करते हैं।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular