Wednesday, December 31, 2025
HomeSportsअपने गाँव में घूम रहे धोनी, मंदिरों में दर्शन करने से साथ...

अपने गाँव में घूम रहे धोनी, मंदिरों में दर्शन करने से साथ ही धोनी ने ग्रामीणों से पूछी ये बात

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरूवार को अल्मोड़ा जिले के नाटाडोल गांव पहुंचें। यहां पर उन्होंने सैम मंदिर में पूजा अर्चना की। पूजन करने के बाद में धोनी ने पैदल ही गांव में घूमेनोर ग्रामीणों के साथ बातचीत भी की।

- Advertisement -

गांव के ही राजू बेलवाल ने बताया है कि गुरूवार को ही महेंद्र सिंह धोनी ने गांव में भ्रमण किया। उन्होंने गांव के लोगों से बातचीत की तथा उत्तराखंड के बच्चों तथा युवाओं के लिए रोजगारपरक पहल की शुरुआत करने की बात की। करीब 1 घंटा बिताने के बाद में धोनी वापस लौट गए।

धोनी ने खिचवाई सेल्फी

धोनी ने गांव पहुंचने के बाद में ग्रामीणों के साथ सेल्फी खिचवाई तथा जल्दी ही गांव वापस लौटने का वायदा किया। ग्रामीणों का कहना है कि धोनी अपनी पत्नी तथा बेटी के साथ ही क्षेत्र के एक निजी होम स्टे में रुके हुए हैं। लेकिन उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिल पा रही है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular