Tuesday, December 30, 2025
HomeSportsIPL 2024 MI Full Squad: मुंबई ने आठ खिलाड़ियों को नीलामी में...

IPL 2024 MI Full Squad: मुंबई ने आठ खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदा, लगी करोड़ों की बोली,देखिए हार्दिक पंड्या किस टीम का बने हिस्सा, पूरी लिस्ट

नई दिल्ली. साल 2024 में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग एडिशन के लिए दुबई में मंगलवार 19 दिसंबर को नीलामी हुई। जिसमें इस नए सीजन में मुंबई इंडियंस के नई खिलाड़ियों के साथ नए कप्तान का भी  चयन किया जाना है। कुछ दिन पहले ही रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को टीम की कमान सौपे जाने की घोषणा की गई। हाल में हुई नीलामी में टीम ने 8 खिलाड़ियों पर पैसे लगाए और उनको अपने साथ जोड़ा.

- Advertisement -

नीलामी में 8 खिलाड़ियों को खरीदा:

मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2024 की नीलामी में 8 खिलाड़ियों पर पैसे लगाए है। जिसमें सबसे महगें खिलाड़ी साबित हुए साउथ अफ्रीका के गेराल्ड कोएट्जी  जिनपर सबसे ज्यादा 5 करोड़ रुपये लगाए गए है।  दिलशान मदुशंका पर 4.6 करोड़ रुपये  लगे तो वहीं नुवान तुषारा को 4.80 करोड़ रुपये के साथ खरीदा गया। वही अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी पर टीम ने 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए.

हार्दिक पंड्या को किया ट्रेड

मुंबई इंडियंस की टीम ने नए सीजन में कप्तान बनाए गए हार्दिक पंड्या को ट्रेड के जरिए हासिल किया। गुजरात टाइटंस की तरफ से पिछले दो सीजन से खेल रहे इस ऑलराउंडर को मुंबई टीम ने 15 करोड़ की रकम देकर खरीदा है।

- Advertisement -

मुंबई ने 2024 ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर लगाई बोली

गेराल्ड कोएट्जी (5 करोड़ रुपये), दिलशान मदुशंका (4.6 करोड़ रुपये), नुवान तुषारा (4.80 करोड़ रुपये), मोहम्मद नबी (1.50 करोड़ रुपये), श्रेयस गोपाल (20 लाख रुपये), शिवालिक शर्मा (20 लाख रुपये), अंशुल कंबोज (20 लाख रुपये), नमन धीर (20 लाख रुपये)।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular