नई दिल्ली: बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पांचवा मैच आज यानि की रविवार की शाम से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला है। अब स मैच को लेकर दर्शकों के दिलों में की तरह के पर्शन उठना शुरू हो गए। तीन साल बाद इस मैदान में आईपीएल मैच का जलवा एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिल रहा है। जिके लेकर हर की बैचेन है।

 चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का हाल

बेंगलोर का चिन्नास्वामी स्टेडियम को आईपीएल में गेंदबाजों की कब्रगाह माना जाता है क्योकि इसमैदान में विकेट चौकों छक्कों की बरसात ज्यादा देखने को मिलता है। लेकिन इस बार यहां की पिच कैसा रंग दिखाती है यह तो खेलने के दौरान ही पता चलेगा। इस मैदान की पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है। कप्तान आम तौर पर यहां पहले टॉस जीतकर बैटिंग करना पसंद करता है।

स्टेडियम में दिखेगा दोनों टीमों का रिकॉर्ड
आरसीबी की टीम के लिए चिन्नास्वामी का मैदान इतनी लकी नही रहा है। क्योकि इस मैदान पर उसने यदि 42 मैच जीते है तो 40 में हार भी मिली है। वहीं मुंबई के लिए ये मैदान काफी लकी साबित हुआ है। यहां उसने 10 मैच जीते और केवल 3 मैच हारे है।

कैसा रहेगा मौसम?

इन दिनों पीरे देश में मौसम अपना रंग बदलते नजर आ रहा है। अभी इस समयवहां बादलों के छाए रहने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। मैच के दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा।