Wednesday, December 31, 2025
HomeTrendingएक उम्र के बाद इस गाँव के लड़के बन जाते हैं लड़कियां,...

एक उम्र के बाद इस गाँव के लड़के बन जाते हैं लड़कियां, आखिर किसने दिया था श्राप, जानें कहानी

Girls turns into Boys:  दुनिया अजीबो गरीब चीज़ों से भरी पड़ी है. ऐसे में इस में कोई एक चीज़ भी हमे पता चल जाए तो हम हैरान हो जाते है. अभी हाल ही में एक ऐसे ही गाँव के बारे में चीज़ सामने आयी है. असल में ये दुनिया का एक ऐसा गाँव है जहां लड़कियां जब युवावस्था में आती हैं, तो वो लड़कों में बदल जाती हैं. जी हाँ बीबीसी की एक रिपोर्ट के हिसाब से डोमिनिकन रिपब्लिक देश में ला सेलिनास नामक गांव की यह कहानी है. आज भी वैज्ञानिकों के लिए यह एक रहस्य बना हुआ है. यहां की लड़कियों एक खास उम्र के बाद लड़के में बदल जाती है यानी की उनका जेंडर चेंज हो जाता है.

- Advertisement -

बीबीसी की एक रिपोर्ट के हिसाब से यहां लड़कियों के लड़का बनने को लेकर वैज्ञानिक दशकों से रिसर्च कर रहे हैं. इस रहस्य का आज तक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं. चलिए आपको इसके बारे में बताते है.

12 साल की उम्र तक होने लगता है जेंडर चेंज

आपकी जानकारी के लिए बता दे एक रिपोर्ट के हिसाब से इस गांव में 12 साल की उम्र आते -आते सभी लड़कियां लड़के में तब्दील हो जाती हैं. असल में इस तरह के बच्‍चों को ‘ग्वेदोचे’ के नाम से जाना जाता है. दरअसल स्थानीय भाषा में इस शब्द का मतलब किन्नर होता है.असल में इस तरह की घटनाओं के कारण ही, यहां रहने वाले लोग घर में बेटी पैदा होने से डरते हैं. अब आलम ये हो गया है कि इस गांव में लड़की पैदा होने पर मातम छा जाता है. इस अजीब घटनाओं के कारण गांव में लड़कियों की संख्या भी काफी कम हो गयी है.

- Advertisement -

इस बीमारी से ग्रसित है लड़कियां

बता दे एक न्यूज़ एजेंसी के हिसाब से इस गांव की रहने वाली जॉनी नाम की लड़की ने बताया है कि, लड़कियों के रूप में कपड़े पहनना बिलकुल पसंद नहीं था और जब उसे लड़कियों के खिलौने मिले तो उसे अच्छा नहीं लगा.

डॉक्टर्स का कहना है कि यह सब एक आनुवांशिक बिमारी है. जिसे ‘स्यूडोहोर्मैफ्रैडाइट’ के नाम से जाना जाता है. इस बीमारी में लड़की के रूप में पैदा होने वाली लड़की में धीरे-धीरे लड़कों के अंग बनने लगते हैं. यही नहीं इसके साथ ही बढ़ते उम्र के साथ आवाज बदल जाती है. साथ ही आवाज में भारीपन आने लगता है.

- Advertisement -
Anjali Kumari
Anjali Kumarihttps://www.tazahindisamachar.com/
12वीं पास करने के बाद से ही एक अलग पहचान बनाने जूनून सवार हुआ। इसके बाद जर्नलिज्म की राह चुनना ही बेहतर विकल्प लगा। जर्नलिज्म की पढ़ाई Isomes से करने के बाद News24 से इंटर्न किया। 2022 में एक अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर काम का अनुभव मुझे tazahindisamachar.com पर ले आया। यहां मैं सभी बीट पर पाठकों को ध्यान में रखते हुए स्टोरी कवर कर रही हूँ। मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि में लेटेस्ट अपडेट और रिसर्च स्टोरी अपने पाठकों तक पहुंचाऊं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular