बंदर को विज्ञान मानव का पूर्वज मानता आया है। देखा जाए तो बंदर के शारीरिक गठन तथा उनकी बहुत सी आदतें मानव से काफी मिलती हैं। इसी कारण बंदर इंसान के काफी करीब भी माना जाता है। बंदर इंसानों की बहुत सी चीजों को आसानी से सीख भी लेता है। पौराणिक कथाओं में भी बंदर तथा मानव के बीच के संबंध को काफी विस्तार से वर्णित किया गया है। हालही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है।

जिसमें एक बंदर तथा किसान के बीच के संबंध का पता लगता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो में बताया गया है कि एक किसान गांव के ही एक बंदर को अक्सर रोटी देता था लेकिन किसान की जब मौत हो गई तो बंदर शोक जताने के लिए किसान के शव के पास आ बैठा।

बंदर को रोटी देता था किसान

वीडियो में बताया गया है कि किसान बंदर को अक्सर रोटी देता था। रोटी देने का यह सिलसिला करीब 5 वर्ष से चल रहा था। अक्सर जब किसान घर से निकलता था तो बंदर के लिए रोटी ले जाता था। इसी कारण दोनों के बीच मानवीय रिश्ता बन गया था। अब जब किसान की मौत हुई तो बंदर किसान के शव के पास में अपना शोक जताने के लिए किसान के घर अचानक पहुंच गया। जिसको देखकर हर व्यक्ति हैरान रह गया।

लखीमपुर का है मामला

इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि यह घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से सामने आया है। वीडियो में आप बंदर को किसान की मौत पर शोक मनाता देख सकते हैं। किसान की मौत के बाद अचानक बंदर किसान के घर पहुंच गया तथा उसने किसान के शव का मुंह चादर हटा कर देखा।

इसके बाद बंदर शव के पास ही शोक जताने के लिए लेट गया तथा कुछ देर बाद किसान के घर की महिलाओं के हाथ में हाथ रखकर बैठ गया जैसे की वह महिलाओं को दिलासा दे रहा हो। इसके कुछ देर बाद बंदर वहां से चला गया। इस घटना के बाद में बंदर तथा किसान की दोस्ती के चर्चे चारों और हैं।

रोटी देने वाले 'दोस्त' के अंतिम दर्शन को पहुंचा बंदर | Lakhimpur News | #Shorts