आज के समय में सांप आपके घर के किस हिस्से में छुप कर बैठ जाए कुछ कहा नई जा सकता है। वैसे भी आजकल कई स्थानों पर बरसात हो रही है। ऐसे में साँपों का घर जैसे स्थानों पर छुप जाना स्वाभाविक माना जा सकता है लेकिन यह आपके लिए काफी खतरनाक भी हो सकता है। ताजा मामला संयुक्त राज्य अमेरिका के एरिजोना प्रान्त का है।

यहां पर एक व्यक्ति को अपने गैराज में 20 रैटलस्नेक छुपे हुए मिले। जिनको देखकर वह काफी घबरा गया। आपको बता दें कि रैटलस्नेक एक ख़ास सांप होता है जो अपनी विशिष्ट खड़खड़ाहट के लिए जाना जाता है।

अपनी अपनी विशिष्ट खड़खड़ाहट को यह सांप ख़तरा भाप कर संकेत के रूप में इस्तेमाल करता है। ये सांप मुख्य रूप से अमेरिका जाते हैं तथा इनके सर पर विशेष हिट-सेंसिटिव पिट होते हैं। जो उन्हें अँधेरे में भी अपने शिकार के शरीर की गर्मी का अहसास कराने में सक्षम बनाते हैं।

15 बच्चे तथा 5 बड़े सांप मिले

न्यूज़ के मुताबिक सांप को हटाने की सेवा रैटलस्नेक सॉल्यूशंस की मारिसा माकी ने की। इस कार्य को उन्होंने यूट्यूब पर भी शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि हीटर के बेस के आसपास कई सांप एक दूसरे से लिपटे हुए हैं। जैसे ही माकी ने इन सांपो को हटाया उन्हें 5 बड़े वेस्टर्न डायमंडबैक और 15 बच्चे सांप भी वहीं दिखाई दिए। वयस्क सांपो में एक गर्भवती भी थी। इन सभी सांपो को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया गया।

और भी हो सकते हैं सांप

वीडियो में मारिसा माकी कहती हैं कि ये काफी सारे सांप हैं। “मैं झूठ नहीं बोलूंगी. ये क्रेजी है।” उन्होंने बताया की ये एक कॉल में मुझे मिले अब तक के सबसे ज्यादा सांप हैं। माकिन घर के मालिक को यह भी बताया की हीटर के आसपास और सांप भी हो सकते हैं।