इस नए वर्ष 2023 में केंद्र सरकार आम लोगों के साथ साथ केंद्रीय कर्मचारियों को तीन तीन तोहफे दे सकती है। इनमें डीए में बढ़ोतरी, बकाया डीए का भुगतान तथा फिटमेंट फैक्टर में इजाफा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इसमें महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी हैं। आपको बता दें कि 31 जनवरी को महंगाई के नए आकड़े आने शुरू हो गए हैं। इनसे ही यह तय हो पायेगा की इस वर्ष की पहली छमाही में केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन तथा वेतन में कितनी बृद्धि हो सकती है। बताया जा रहा है कि नवंबर 2022 तक के आकड़ों के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बृद्धि हो सकती है।

1 मार्च को हो सकता है फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 1 मार्च 2023 को होने वाली कैबिनेट बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो 31 मार्च से केंद्रीय कर्मचारियों को 31 मार्च से बढ़ा हुआ वेतन तथा पेंशनर्स को बढ़ी हुई पेंशन मिल सकती है। इसके साथ ही जनवरी तथा फरवरी माह का पैसा भी एरियर के साथ खाते में आ जाएगा।

DA में हो सकती है बढ़ोतरी

आज के समय में जिस प्रकार से महंगाई बढ़ती जा रही है। उसे देखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बृद्धि की जा सकती है। आपको बता दें कि AICPI के आकड़ो के अनुसार साल में दो बार महंगाई भत्ते को बढ़ाया जाता है। पहली बढ़ोतरी जनवरी तथा दूसरी जुलाई में की जाती है। माना जाता रहा है कि इस वर्ष भी केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा।

बकाया DA पर हो सकता है फैसला

आपको पता होगा की केंद्रीय कर्मचारियों का 18 माह DA बकाया है। उम्मीद की जा रही है की इस वर्ष की शुरुआत में सरकार कोई रास्ता निकाल कर इस समस्या का निदान करेगी। कर्मचारी संगठन लगातार रुके हुए महंगाई भत्ते की मांग कर रहें हैं। जिसको देखकर सरकार रुके हुए DA को मुश्त भी दे सकती है। यदि ऐसा होता है तो प्रत्येक कर्मचारी के खाते में 2.18 लाख रुपये तक आ सकते हैं।

फिटमेंट फैक्टर में हो सकता है इजाफा

सरकार के फिटमेंट फैक्टर में रिविजन का मामला भी काफी जोर पकड़ रहा है। केंद्रीय कर्मचारी लगातार फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की मांग कर रहें हैं। अतः सरकार अब फिटमेंट फैक्टर में भी बृद्धि कर सकती है। बता फिटमेंट फैक्टर में बृद्धि होने से कर्मचारियों के वेतन में भी बृद्धि हो सकती है। वर्तमान में 2.57 फीसदी फिटमेंट फैक्टर चल रहा है लेकिन कर्मचारी संघठन इसको बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहें है। यदि ऐसा होता है तो बेस‍िक सैलरी 18,000 से बढ़कर 26 हजार रुपये हो जायेगी।