आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति जीवन की यात्रा में बस बढ़ता ही चला जा रहा है। न तो उसे अपने लक्ष्य का पता है ओर न ही भविष्य की कोई प्लानिंग। हमारे देश के महान लोगों ने अपने जीवन के अनुभव से हमें बहुत कुछ बताया है। यहां तक की उन्होंने अपने अनुभवों को किताब के रूप में हमारे सामने रखा है ताकी आने वाली पीढ़ियां उन अनुभवों का लाभ ले सकें।

आज हम आपको एक ऐसी ही महान किताब “चाणक्य नीति” के बारे में यहां बता रहें हैं। हालांकि इस पुस्तक में जीवन के प्रत्येक आयाम के बारे में शिक्षा दी गई है लेकिन हम यहां इसमें बताये गए उन गुणों के बारे में चर्चा कर रहें हैं। जो आपको किसी ही स्त्री का पसंदीदा बना सकते हैं। आइये अब इन गुणों के बारे में विस्तार से आपको बताते हैं।

. अच्छा स्वभाव

आचार्य चाणक्य के अनुसार पुरुष का स्वभाव प्राकृतिक रूप से बिद्रोही होता है लेकिन यदि पुरुष का सरल तथा शांत चित्त वाला है तो इस प्रकार के स्वभाव वाले पुरुष को महिलाएं बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। अधिकतर महिलाएं इसी प्रकार के स्वभाव वाले मानव को अपना जीवन साथी बनाना चाहती हैं।

. बातों को सुनने तथा स्वीकार करने वाला

आचार्य चाणक्य के अनुसार महिलाएं इस प्रकार के पुरुष की ओर जल्दी आकर्षित होती हैं। जो उनकी बातों को ध्यान से सुनते तथा स्वीकार करते हैं। जो पुरुष महिलाओं की बातों को तवज्जो देता है तथा उनके विचारों को समझता है। ऐसे व्यक्ति की ओर महिलाएं जल्दी ही आकर्षित हो जाती हैं।

. आर्थिक मजबूती

जो पुरुष आर्थिक रुप से मजबूत होता है। धनवान होता है। अच्छे व्यक्तित्व का होता है। ऐसे पुरुष को महिलाएं काफी ज्यादा पसंद करती हैं।

. अच्छा चरित्र

आचार्य चाणक्य के अनुसार प्रत्येक महिला यह चाहती है कि वे जिस पुरुष को पसंद करती हैं। उसका चरित्र अच्छा हो, ईमानदार हो तथा महिलाओं की इज्जत करने वाला हो। जिस पुरुष में स्त्रियां इन गुणों को देखती हैं। वे उसकी ओर जल्दी ही आकर्षित हो जाती हैं।