आज कल के भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाए अक्सर अपने स्किन का ध्यान नहीं रख पाती हैं। इस लिए आज हम आपको अपने इस खबर के जरिए अपनी त्वचा को खूबसूरत और निखार बढ़ाने की बेहतरीन उपाय बताएंगे। जिनको खुद कई बड़ी अभिनेत्रियों ने भी अपने दिनचर्या में शामिल किया है। हम अक्सर अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए पार्लर जाते हैं। या नए नए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हमारा स्किन और भी खराब होता है। केमिकल प्रोडक्ट्स औरतों को कहीं ना कहीं नुकसान भी पहुंचा देते हैं। ऐसे में बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने खुद बताया है। अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के घरेलू उपचार के बारे में। जिनको वो खुद हर रोज इस्तेमाल किया करती हैं।

ऐश्वर्या राय स्किन केयर टिप्स

ऐश्वर्या राय ने अपनी खूबसूरती से देश विदेशों में हर किसी के दिल को बेकरार किया है। लेकिन उनकी खूबसूरती का राज कोई महंगा प्रोडक्ट नहीं है। अपनी खूबसूरती के लिए घरेलू उपचार ही अक्सर अपना आती है। एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती के मेंटेनेंस के बारे में एक इंटरव्यू में बताया था। वह अक्सर अपने बालों को केयर ऐवोकाडो से किया करती हैं। इतना ही नहीं वह अपने स्किन पर दही और केले के इस्तेमाल से उसका फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाया करती है। जिससे उनकी त्वचा काफी खूबसूरत और ग्लोइंग बनती है।

आलिया भट्ट ब्यूटी केयर टिप्स

आलिया भट्ट अपनी स्किन केयर के लिए ज्यादातर आइस क्यूब का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें अपनी सॉफ्ट और ग्लोइंग त्वचा के लिए किसी महंगे प्रोडक्ट का की जरूरत नहीं होती हैं। वह खुद की स्किन केयर के लिए घरेलू उपचार करती हैं। जिससे वह ग्लोइंग स्किन पा सके। इस लिए वो आइस क्यूब चेहरे पर लगाया करती हैं। जिससे वह काफी फ्रेश और नेचुरल ग्लोइंग लुक पाती है।

प्रियंका चोपड़ा ब्यूटी केयर टिप्स

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बना रखा हैं। लेकिन उन्होंने कभी भी बाहरी चीजों का अपनी स्किन पर ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया है। प्रियंका चोपड़ा अक्सर घरेलू उपचार से खुद की खूबसूरती की मेंटेनेंस को बनाए रखती हैं। वह खाने में बेहतरीन डाइट फॉलो करती हैं। इसके साथ ही वह अपने चेहरे पर टमाटर का रस लगाती हैं। टमाटर चेहरे को काफी खूबसूरत सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।

यदि आप भी घर पर ही खुद के त्वचा का ध्यान रखना चाहते हैं। तो ऐसे ही घरेलू उपचार को अपनाकर खुद की खूबसूरती को बड़े आसानी से और बढ़ा सकते हैं। आप घर पर एलोवेरा का इस्तेमाल कर भी अपनी चेहरे पर उसका मसाज कर सकते हैं। या उसके जेल से कुछ देर फेस पैक लगा कर खुद की त्वचा को खूबसूरत बना सकते हैं।