भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह और मोनालिसा के बीच इन दिनों सोशल मीडिया अकाउंट फॉलोअर्स को लेकर एक रेस चल रही हैं। जिसमें सेल्फी क्वीन अक्षरा सिंह ने कुछ अंग से बाजी मारते हुए मोनालिसा को पीछे कर दिया है। यूं तो दोनों ही अभिनेत्री भोजपुरी इंडस्ट्री की शान है। दोनों ही अपने अदाकारी और डांसिंग से हर किसी के दिल को जीता है। वही सोशल मीडिया फॉलोअर्स के रेस में कहीं ना कहीं अक्षरा सिंह ने कुछ अंकों से मोनालिसा को पीछे कर दिया है। मोनालिसा ने काफी समय से भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली हैं।

इसके बावजूद मोनालिसा आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की फोटोस और वीडियोस शेयर कर इंटरनेट पर गर्दा मचाती रहती हैं। वही उनके फोटोस और वीडियोस पर जम कर लाइक कमेंट्स भी आते हैं, वही आज भी उनके फैंस उनको कॉमेंट्स कर उनको भोजपुरी इंडस्ट्री मिस कर रही है। कह कर वापस बुलाने की प्रयास करते हैं। हालांकि एक्ट्रेस इन दिनों अपने पति के साथ ज्यादा समय बिता रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी शादी की 6वी एनिवर्सरी मनाई है। जिसके कुछ खास वीडियोस उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

वही अक्षरा सिंह की बात करें तो वह आए दिन अपने नए पिक्चर और गाने को लेकर काफी ज्यादा बिजी चल रही है। लेकिन उन्हें जब भी टाइम मिलता है। तो वह अपने फैंस के बीच खुद की वीडियोस और फोटोस को शेयर कर उन्हें काफी एंटरटेन करती है। वही सोशल मीडिया के फॉलोअर्स वाली रेस में अक्षरा सिंह ने लाखों फैंस से मोनालिसा को पीछे कर दिया है। बता दें कि मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 5.2 मिलीयन फॉलोअर्स थे। जबकि अक्षरा सिंह के उन से कम थे। हालांकि अक्षरा सिंह के इंस्टाग्राम हैंडल पर आज के समय में 5.3 मिलीयन फॉलोअर्स मौजूद है। दोनों ही अभिनेत्री एक दूसरे को बराबर की टक्कर देती नजर आ रही हैं।