नई दिल्ली : क्रिकेट जगत के एक ऐसे खिलाड़ी जिन्हें देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जाना जाता है. हम बात कर रहे है महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की. धोनी ने भले ही अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन उनके खेल के चर्चे आज भी लोगों की जुबान पर होते है. इस वक्त ऐसा था जब उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान इतिहास रच डाला था जिसका डंका न केवल देश में बल्कि विदेशों भर में बजता है.

इसी के साथ आपको ये भी जानकारी होगी के महेंद्र सिंह धोनी की प्रेम कहानी और क्रिकेट करियर के ऊपर एक फिल्म भी बन चुकी है जो MS Dhoni के नाम से आई थी जिसे लोगो ने काफी पसंद भी किया था. इस फिल्म के उनकी प्रेम कहानी के बारे के दर्शाया गया था.

महेंद्र सिंह धोनी अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करते थे और वो अपनी गर्लफ्रेंड जिसका नाम प्रियंका था उससे शादी भी करना चाहते थे, लेकिन अफसोस उनकी गर्लफ्रेंड का का एक्सीडेंट हो गया जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड की मौत हो गई जिसके बाद में धोनी को काफी सदमा लगा और वो पूरी तरह से टूट गए.

हालांकि मौत के बाद धोनी अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर काफी चर्चाओं में रहे और कई फोटो भी धोनी और प्रियंका की सोशल मीडिया पर वायरल हुई. और अब एक बार फिर से MS Dhoni और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है चलिए जानते है पूरा मामला क्या है और कौनसी है वो तस्वीर जो काफी वायरल हो रही है.

धोनी प्रियंका की वायरल फोटो

दरअसल जब MS Dhoni की बायोपिक बनी तो इसमें धोनी को लाइफ के बारे में दिखाया गया था खास कर उनकी प्रेम कहानी के बारे में. इस फिल्म में धोनी की गर्लफ्रेंड यानी प्रियंका झा का किरदार दिशा पाटनी ने निभाया था जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था और लोगों ने इस फिल्म को काफी प्यार भी दिया था.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल होती नजर आ रही है जिसमें धोनी और एक लड़की पहाड़ पर बैठे नजर आ रहे है. ऐसा माना जा रहा है ये फोटो धोनी के पहले प्यार यानी प्रियंका झा की है. लोग इस फोटो की जमकर तारीफे कर रहे है और इस फोटो को प्यार दे रहे है, और लोगों का कहना है की धोनी की गर्लफ्रेंड के आगे अच्छी अच्छी खूबसूरत बलाए भी फेल है.

दरअसल सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और एक लड़की पहाड़ पर बैठे नजर आ रहे हैं वह उनकी गर्लफ्रेंड की नहीं बल्कि उनकी पत्नी साक्षी की है. यह फोटो तब की है जब धोनी और साक्षी दोनों एक वेकेशन पर गए थे ये काफी पुरानी तस्वीर है.