नई दिल्ली। शादी-विवाह के दौरान कई बार ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं जो बहुत ही फनी होती है। इन्हें देखकर एक तरफ तो हंसी आती हैं, दूसरी तरफ अचंभा भी होता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो को “टू-इन-वन” कैप्शन दिया गया है। इस वीडियो को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

दरअसल इस वीडियो में बताया गया है कि एक दूल्हा शादी के लिए मंडप में खड़ा है। वह सारी रस्मों आराम से निभा देता है परन्तु वरमाला के दौरान उसका मन बदल जाता है। वह अपनी होने वाली पत्नी यानि दुल्हन को वरमाला नहीं पहना कर उसकी सहेली को पहना देता है।

दूल्हे के ऐसा करते हुए दुल्हन और उसकी सहेली दोनों दंग रह जाते हैं। वीडियो में दिखता है कि दूल्हे के पास खड़ी एक महिला उसे टोकती हुई कहती है कि ये क्या हुआ। वह दूसरों की शक्लें देखने लगती है। आसपास खड़े लोग भी अचंभित हो जाते हैं।

परन्तु इस पूरे प्रकरण में दूल्हे को अपने इस कृत्य पर किसी तरह की कोई शर्मिंदगी अनुभव नहीं होती। उल्टा वह तो बाद में डांस भी करने लगता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो देख कर लोग हंसी से पागल हुए जा रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए इस वीडियो के कैप्शन में यूजर फनी कमेंट भी करते नजर आते हैं। एक यूजर लिखा है, सब खाना खाकर जाएंगे, परन्तु दूल्हा जूते खाएगा। इसी तरह एक दूसरा यूजर लिखता है कि साली आधी घरवाली होती है, दूल्हे ने इसे सच कर दिखाया है।