नई दिल्ली: देश के ऑटोमोबाइल बाजार में एक मात्र होंडा ही ऐसी कपंनी है जो अपने दमदार क्वालिटी के चलते युवाओँ से लेकर बुजुर्गो की पहली पसंद बनी हुई है। ग्राहतो की बढ़ती पसंद को देखते हुए कपंनी अक्सर नए फीचर्स से लैस बाइक को बाजार में उतारते आई है इसी केबीच होंडा ने एकबार फिर से  बाजार में 100 cc की नई बाइक लॉन्च करने की घोषणा की है। जो सीधे Hero Splendor को टक्कर दे सकती।  होंडा की यह जबरदस्त बाइक जल्द ही बाजार में शानदार लुक के साथ देखने को मिलेगी।

होंडा मोटरसाइकिल हमेशा से हीरो को टक्कर देने के लिए नए-नए सेगमेंट की बाइक पेश करती आ रही है। टू व्हीलर सेगमेंट में कंपनी की होंडा एक्टिवा (Honda Activa) सबसे सफल मानी गई हैं। लेकिन बाइक सेगमेंट में वो और भी कुछ जोड़ने की तैयारी लगातार कर रही है।

होंडा अपनी अगली बाइक 100 सीसी सेगमेंट को साल 2023 में अप्रैल के लास्ट महिने तक उतार सकती है। फिलहाल अभी तक इस बाइक के बारे में और अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

हौंडा इस सेगमेंट 110cc में होंडा दो बाइक्स बेच रही है। इसमें जिसमें पहली होंडा सीडी 100 ड्रीम डीलक्स (Honda CD 110 Dream Deluxe) है तो दूसरी होंडा लीवो (Honda Livo) है। दोनों बाइक में आपको कपंनी की ओर से 109.51 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जा है। जिसमें एक इंजन 7500 आरपीएम पर 8.7 बीएचपी के पावर को जनरेट रखने की क्षमता रखता है तो दूसरा 5500 आरपीएम पर 9.3 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

होंडा की 110cc की दो बाइक्स के सामने आने केबाद अब कंपनी का ध्यान इलेक्ट्रिक मोपेड पर ज्यादा है। जो जल्द ही भारत में पेश की जा सकती है। इस पर काम करने की प्रक्रियायें तेजी से चल रही हैं। बाजार में आने के बाद यह मोपेड 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की क्षमता रख सकता है। होंडा अपने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर तेजी से काम करते हुए जल्द भारतीय बाजार में लांच किकी जा सकती है। फिलहाल अभी इसके लेकर ज्यादा कोई खुलासा नही किया गया है। लेकिन तेजी से आ रही खबरों के अनुसार अगले साल तक होंडा अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर को बाजार में उतार सकती है।