जिनको भी नॉनवेज खाना पसंद हैं। उनके साथ अक्सर बहुत बार ऐसा होता है कि खाने के बाद जो गंदे बर्तन होते हैं। उसमें से हद से ज्यादा बदबू आने लग जाती है। यदि आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है। तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिसके इस्तेमाल से घर के बर्तनों से नॉनवेज की बदबू को ऐसे हटा लेंगे।

गर्म पानी का करें यूज

अगर आप अपने जूठे बर्तन से बदबू को हटाना चाहते हैं। तो इसके लिए सबसे सिंपल और आसान तरीका है कि आप बर्तन धोने के समय हल्का गुनगुना पानी कर ले। जैसे गर्म पानी से कपड़े अच्छी तरीके से धूल जाते हैं। वैसे ही अगर हम बर्तन को भी गर्म पानी से धोएं तो साफ से धुलने के साथ-साथ बदबू को भी दूर भगाते हैं।

सही बार का करें इस्तेमाल

आप अपने बर्तन को धोते समय एक अच्छे साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। मार्केट में कई तरह के बर्तन धोने वाले विम बार आदि जैसे साबुन उपलब्ध है। जो खासकर के बर्तनों को धोने के लिए बनाई गई है। तो आप भी अच्छे खुशबू वाले बार साबुन से बर्तन को धोए।

बर्तन धोने के लिए जूना रखें अलग

इस बात का ध्यान दें जब भी घर में जूठे बर्तन होते हैं। तो वेज वाले बर्तन या नॉनवेज वाले बर्तन को धोने के लिए जूना अलग अलग रखें। वही जुने को समय समय पर बदलते रहें।